scriptमॉब लिंचिंगः भीड़ ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला,तीन घायल | one people died and 3 injured in mob lynching in gumla | Patrika News

मॉब लिंचिंगः भीड़ ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला,तीन घायल

locationरांचीPublished: Apr 11, 2019 09:07:58 pm

Submitted by:

Prateek

घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है…

injured

injured

(रांची,गुमला): झारखंड के गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र के जुर्मी गांव में आज तड़के मॉब लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है। गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने की सूचना पर कुछ लोगों को घेर कर उन्हें मारा पीटा गया, जिसके चलते प्रकाश लकडा नाम के एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंजनी कुमार झा और रांची के डीआईजी एबी होमकर ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।


जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बॉर्डर क्षेत्र के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जैरागी गांव में मवेशियों को काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। दरअसल एक ओर गांव में एक वर्ग के लोग चैत छठ पर्व कर रहे थे, लेकिन बगल में ही गोवंशीय पशु को काटकर एक विशेष समुदाय के लोग सेवन कर रहे थे, जिस पर एक विशेष समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में 55 वर्षीय प्रकाश लकड़ा की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय पीटर केरकेट्टा, 42 वर्षीय जन्वारियुश मिंज, 60 वर्षीय बेराशियुश तिर्की घायल हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो