script

‘मेक इन इंडिया’ की जगह बन गया ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संसद में हंगामा

locationरांचीPublished: Dec 13, 2019 06:53:13 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने अपने दौरे के क्रम में बलात्कार की घटनाओं पर कटाक्ष करते हुए था कि ‘मेक इन इंडिया’ की जगह आज ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान पर शुक्रवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ।

‘मेक इन इंडिया’ की जगह बन गया ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संसद में हंगामा

‘मेक इन इंडिया’ की जगह बन गया ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संसद में हंगामा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी, किसानों की खुदकुशी, भूख से मौत और विधि-व्यवस्था के साथ इस बार दुष्कर्म का मुद्दा भी चुनाव प्रचार में छाया रहा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने अपने दौरे के क्रम में बलात्कार की घटनाओं पर कटाक्ष करते हुए था कि ‘मेक इन इंडिया’ की जगह आज ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान पर शुक्रवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ।
झारखंड में इससे पहले भी दुष्कर्म की कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में दस-ग्यारह वर्ष की दो बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग उद्वेलित है और स्थानीय ग्रामीणों का शुक्रवार को भी प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
इससे पूर्व करीब वर्ष 2016में रांची के डोरंडा में एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, लेकिन मामले का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। रांची के ही बूटी मोड़ में रहने वाली एक इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई, करीब तीन-साढ़े वर्षाें तक विभिन्न एजेंसियों की जांच चलती रही, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिस पर उत्तर प्रदेश में भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप है।
राजधानी रांची में ही विगत 28नवंबर को लाॅ काॅलेज की एक छात्रा के साथ 12 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व में दुष्कर्म की घटनाओं में जांच और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की धीमी गति को ध्यान में लेते हुए मामले का स्वतः संज्ञान लिया । अदालत ने इस मामले में जल्द से जल्द आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया। इधर, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को लिखे पत्र में त्वरित गति से अनुसंधान करने को कहा है। आयोग ने पीड़िता और उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने को कहा है। बताया गया है इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इस रिपोर्ट में बारह में से आठ युवको के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो