scriptसुबोधकांत सहाय ने तंज कसते हुए सीएम रघुवर दास को बताया शाह व मोदी का लिलिपुट संस्करण! | Raghuvar Das is Lilliput version of Shah and Modi-Subodh Kant Sahay | Patrika News

सुबोधकांत सहाय ने तंज कसते हुए सीएम रघुवर दास को बताया शाह व मोदी का लिलिपुट संस्करण!

locationरांचीPublished: Jun 15, 2018 04:25:28 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ रहा है…

Subodh Kant Sahay file photo

Subodh Kant Sahay file photo

रवि सिन्हा की रिपोर्ट…

(रांची): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ रहा है। संगठन की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। जन समस्याओं के प्रति कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर हो रहा है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा से जनता का मोह भंग होने लगा है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन मजबूत हो रहा है।


कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सम्पूर्ण विपक्ष को भी एकजुट करने में जुटी है। झारखंड के साथ साथ पूरे देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कर्नाटक चुनाव और उसके बाद लोकसभा के चार सीटों और विधान सभा की दस सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि देश से भाजपा का सफाया होने वाला है। आगामी चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

सहाय ने गिनाए सरकार की विफलताओं के बिंदु

उन्होंने कहा कि रघुवर दास अमित शाह और नरेन्द्र मोदी के लिलिपुट संस्करण है। धरातल पर झारखंड में कोई काम नहीं दिख रहा है। महज कागजी घोडे दौडाये जा रहे है। रघुवर सरकार झूठी उपलब्धियां गिनाने में मशगूल है। राज्य की जनता बुनियादी समस्याओं को तरस रही है। बिजली और पानी का संकट गहरा रहा है। बिजली की आंख मिचौनी से लोग त्रस्त है। उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार बिजली नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है और सरकार हर घर और गांव गांव बिजली पहुंचाने के दावे करती है। यही हाल पेयजलापूर्ति का है। खास कर गर्मी के मौसम में लोगो को पीने का पानी पर्याप्त नहीं मिल पाता है।

 

उन्होंने कहा कि सूबे में नक्सली गतिविधियां थम नहीं रही है। लेवी के लिए जगह-जगह वाहन फूंके जा रहे है। ठेकेदारो को धमकियां दी जा रही है। फर्जी मुठभेड में निर्दोष ग्रामीण मारे जा रहे है। नक्सलियों की नकेल कसने में सरकार पूरी तरह विफल है। आये दिन पुलिस के साथ मुठभेड की वारदात हो रही है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ रहा है। अपहरण, फिरौती, दुष्कर्म की घटनाएं सरेआम हो रही है। राज्य में चारो तरफ भय और आतंक का माहौल है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो