scriptरघुवर सरकार किसानों को डरा रही, सब जमीन हड़पने की साजिश: बाबूलाल मरांडी | Raghuvar threaten farmers, all the plot of land grabbing: Babu Lal Marandi | Patrika News

रघुवर सरकार किसानों को डरा रही, सब जमीन हड़पने की साजिश: बाबूलाल मरांडी

locationरांचीPublished: Oct 20, 2016 12:10:00 pm

सुबोध कांत सहाय ने सीधे मुख्यमंत्री रघुवार दास को घेरते हुए कहा कि उनका कंपनी के मालिक के साथ घनिष्ठता है।

babu lal marandi

babu lal marandi

रांची। प्रदेश में काफी समय से भमि अधिग्रहण को लेकर खींचातान चली आ रही है। पूर्व सीएम व जेवीएम सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस फायरिंग में मारे गए 4 बच्चों की मौत एक हत्या थी।

मरांडी ने कहा कि किसानों को डरा धमकार उनसे जमीन छीनने की तैयरी चल रही है। पूर्व सीएम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवर सरकार 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन कर रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए सरकार पर बदले की भावना से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया।

हालांकि योगेंद्र साव को पूरे परिवार सहित जेल भेजने का उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने बात की पुष्टि की। सुबोध कांत सहाय ने सीधे मुख्यमंत्री रघुवार दास को घेरते हुए कहा कि उनका कंपनी के मालिक के साथ घनिष्ठता है। बता दें कि सुबोध कांत सहाय के निशाने पर हजारीबाग के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी रहे। उन्होंने कहा कि बड़कागांव गोली कांड पर दिए गए बयान के बाद चुलू भर पानी में डूब मरना चाहिए। उन्होंने बड़कागांव की लड़ाई को विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली तक लड़ने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो