scriptमहागठबंधन को लेकर कई सीटों पर फंसी पेंच | Screw on many seats stuck on Grand Allianc | Patrika News

महागठबंधन को लेकर कई सीटों पर फंसी पेंच

locationरांचीPublished: Oct 26, 2019 05:17:39 pm

हेमंत से मिलें आलम व रामेश्वर उरांव

 

महागठबंधन को लेकर कई सीटों पर फंसी पेंच

महागठबंधन को लेकर कई सीटों पर फंसी पेंच

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल प्रमुख दलों के बीच कई सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई और बातचीत जारी है। वहीं कांग्रेस-झामुमो नेताओं द्धारा दावा किया जा रहा है कि दिवाली बाद आपसी सहमति के बाद गठबंधन और सीटों के फाॅर्मूले की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गठबंधन के स्वरूप को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। झामुमो की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के तय फाॅर्मूले पर ही सीटों का बंटवारा किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक सीटें दी गई थी, वहीं विधानसभा में झामुमो अधिक सीटों पर लड़ेगी। हालांकि घाटशिला, पाकुड़, मधुपुर, रांची, सिसई समेत कुछ सीटों को लेकर अब तक सहमति नहीं बनने के कारण गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं की जा रही है। वहीं गठबंधन में झामुमो शामिल होगा या नहीं, इसे लेकर भी संशय की स्थिति है। हालांकि राजद और वाम दलों को भी कुछ सीटें देने पर सहमति बनी है।
बताया गया है कि दिवाली के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की फिर से मुलाकात होगी और उस बैठक में सहमति बनने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सहमति मिलने के बाद गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो