scriptरांची में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज की गोली मार कर हत्या | Sonu Imroz shot dead in Ranchi, jharkhand update news | Patrika News

रांची में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज की गोली मार कर हत्या

locationरांचीPublished: Nov 04, 2018 08:26:50 pm

Submitted by:

Prateek

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने शहर के भीड़ वाले इलाके में सोनू को निशाना बनाते हुए पांच गोलियां चलाई…

sonu imroze

sonu imroze

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने रविवार दोपहर शहर के व्यस्तम इलाके में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डेली मार्केट में अपराधियों ने सोनू इमरोज पर अंधाधुंध फायरिंग की। अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


गैंगवार का शक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने शहर के भीड़ वाले इलाके में सोनू को निशाना बनाते हुए पांच गोलियां चलाई। एक गोली सोनू इमरोज की छाती और दूसरी कनपटी में लगी, जिससे मौके पर ही वह गिर गया। तत्काल उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।


गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को शहर के ओवरब्रिज स्थित बार में सोनू इमरोज खुद रंगदारी मांगने पहुंचा था। उस वक्त उसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बार मालिक ने बाद में इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। इससे पहले 25 अक्टूबर को सोनू इमरोज के भतीजे तौफीक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश रांची वीमेंस कॉलेज के पास से बरामद हुई थी। इस वारदात के पीछे वर्चस्व की लड़ाई थी जिसकी जद में जाने की पुलिस कोशिश कर रही थी। सोनू रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला था। उस पर हत्या और रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो