चतरा सीट पर कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बनी, तो होगा दोस्ताना संघर्ष-तेजस्वी
सभा को संबोधित करते हुए कहा-नितिश कुमार कब पलट जाएंगे, कोई नहीं जानता

(रांची,चतरा): राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी की दावेदारी है और इस संबंध में कांग्रेस के नेताओं से बात हो रही है। तेजस्वी यादव चतरा में राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद पार्टी द्वारा आयोजित सभा को भी संबोधित किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजद का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि यदि चतरा सीट को लेकर कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बनती है, तो इस सीट पर दोनों दलों के बीच दोस्तानां संघर्ष होगा।
इससे पहले चतरा संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार विधान सभा के कई विधायक, झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित कई नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर चतरा के पूर्व विधायक एवं झाविमो नेता सत्यानंद भोक्ता ने भी राजद का दामन थाम लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना है। उन्होंने बताया कि झारखंड में महागठबंधन मजबूत है और यह भी कहा कि कोई पार्टी छोङकर जाना चाहते हैं तो उसे बांधकर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने जदयू नेता नितिश कुमार पर भी तंज कसा और कहा कि वे कब पलट जायेंगे कोई नहीं जानता है।
अब पाइए अपने शहर ( Ranchi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज