रांची

झारखंड में गर्म हवाओं का कहर, जीना हुआ दूभर, इन शहरों का पारा पहुंचा 40 पार

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अभी 48 घंटे से भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी…

रांचीMay 10, 2019 / 03:59 pm

Prateek

summer

(रांची): झारखंड के कई शहरों में गर्म हवा से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। सुबह दस बजे के बाद से ही लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और बहुत जरूरी होने पर ही लोग सिर पर कपड़ा रख कर या टोपी लगाकर अथवा छाता लेकर बाहर निकल रहे है। पलामू का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है, वहीं रांची का पारा भी 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक है। चाईबासा, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और संताल परगना प्रमंडल के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच है।


मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अभी 48 घंटे से भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रांची, जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। हालांकि 11 से 13 मई के बीच मौसम में परिवर्तन होने के संकेत मिले है। इस दौरान एक-दो स्घ्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम परिवर्त्तन का असर 11 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले में पड़ने की संभावना है। 12 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा जिले में प्रभाव पड़ सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा सहित रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले में में अधिक असर होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 12 और 13 मई को कहीं-कहीं बादल गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती है। वज्रपात भी होने की आशंका है।

Home / Ranchi / झारखंड में गर्म हवाओं का कहर, जीना हुआ दूभर, इन शहरों का पारा पहुंचा 40 पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.