scriptशहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा रहा तांता | tributes are paid on the death anniversary of Shahid Birsa Munda | Patrika News

शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा रहा तांता

locationरांचीPublished: Jun 09, 2018 02:03:51 pm

Submitted by:

Prateek

शहीद बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रांची में कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा

Governor Draupadi Murmu paid  tribute

Governor Draupadi Murmu paid tribute

(रांची): अमर शहीद भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्य तिथि पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर सभी ने झारखण्ड के वीर योद्धा शहीद बिरसा मुंडा को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया। प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि हम हर वर्ग का विकास कर एक विकसीत झारखंड बनाए यहीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता

शहीद बिरसा मुंडा की 118वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रांची में कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्यपाल ने बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलकर सभी के विकास का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्यों ने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने दी सच्ची श्रद्धांजलि की परिभाषा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित बिरसा बुरु पहाड़ पर स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आजादी की जंग के महानायक , आदिवासी समाज में आयी नवचेतना के सूत्रधार, झारखण्ड के वीर योद्धा ,धरती आबा, अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शत शत नमन अर्पित करते हुए कहा कि सभी मिलकर उनके सपनों के अनुरुप शिक्षित और विकसित झारखण्ड बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो