script

झारखंड में जंगली हाथियों के उत्पात में दो बच्चों की मौत, एक महिला घायल

locationरांचीPublished: Jun 21, 2018 03:30:36 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के कई गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है

wild elephant

wild elephant

(रवि सिन्हा की रिपोर्ट)
रांची। झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के कई गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है। जंगली हाथियों के झुण्ड ने बुधवार रात एक घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। जंगली हाथियों ने बुधवार देर रात टुंडी प्रखंड के दोमुंडा गांव में कहर बरपाया। उन्होंने एक घर और बाउंड्री को तोड़ डाला। घर के मलबे में दबने से पांच साल के विनोद मल्हारी और सात साल की चिंतामणि मल्हारी की मौत हो गई। वहीं घटना में 50 साल की कुमुदिनी मल्हारी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भेजा गया है।

 

 

पहाड़ पर डेरा जमाया


बताया गया है कि जंगली हाथियों का झुंड अब भी लकराखुन्धी गादी टुंडी के निकट टुंडी पहाड़ में डेरा जमाए हुए है। वन विभाग के कर्मी हाथियों पर नजर रखे हुए हैं। टुंडी के वन क्षेत्र के अधिकारी शशि भूषण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बुलाए गए मसालची जंगली हाथियों को टुंडी पहाड़ की ओर खदेडऩे का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक जाकर उन्हें तंग नहीं करें।

 

 

जंगली हाथियों के झुण्ड बने समस्या


झारखंड में जंगली हाथियों के झुण्ड समस्या बन जाते हैं। इन हाथियों की वजह से यहाँ के निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जंगली हाथी न केवल फसल नष्ट कर देते हैं बल्कि मानव जीवन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। जब हाथियों को छेड़ा जाता है तो वे क्रोध में आक्रामक हो जाते हैं। झारखंड में हाल ही के समय में हाथियों और मानवों के बीच टकराव के मामले देखने को मिले हैं। इसके चलते हाथियों के हमले में जन हानि हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो