scriptफूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चीन की कंपनियां मिलकर काम कर सकती है-मुख्यमंत्री | update news of jharkhand CM's china tour | Patrika News

फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चीन की कंपनियां मिलकर काम कर सकती है-मुख्यमंत्री

locationरांचीPublished: Sep 06, 2018 05:50:50 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस दौरे को लेकर ट्वीट कर बताया कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में सब्जियां का उत्पादन होता है…

jharkhand cm

jharkhand cm

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चीन की कंपनियां मिलकर काम कर सकती है। वे पांच दिवसीय चीन दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को चीन के झेंगझोउ शहर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस दौरे को लेकर ट्वीट कर बताया कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में सब्जियां का उत्पादन होता है। फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में चीन की कंपनियां किस तरह झारखंड सरकार के साथ मिलकर काम कर सकती हैं, इस पर सनक्यून समूह के चेयरमैन चेन जेमिन के साथ चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने चीन के झेंगझोउ शहर में सनक्यून समूह की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी दौरा किया। यहां सब्जियां और कई खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग कर उनका निर्यात किया जाता है।


मुख्यमंत्री ने कंपनी के चेयरमैन चेन जेमिन को रांची में आगामी नवंबर महीने में आयोजित होने वाले ग्लोबल एग्रिकल्चर एवं फूड समिट में आने का न्यौता दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चीन यात्रा के क्रम में बुधवार को चीन के हेनान प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के पार्टी सेक्रेटरी वॉन गुशांग से मुलाकात की। इस द्विपक्षीय वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की धरती पर चीन के हेनान प्रांत से आने वाले ह्वेनसांग और फाहियान भारत के इतिहास के अमिट हस्ताक्षर हैं। झारखण्ड के इटखोरी से ही भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक यात्रा की शुरूआत हुई थी।


वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री. ने वॉन गुशांग को झारखण्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड भगवान बुद्ध का बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। ईटखोरी में भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई थी। बुद्धिज्म के द्रष्टिकोण से हेनान प्रांत का झारखण्ड से काफी गहरा नाता स्थापित हो सकता है।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, भू- राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल एवं मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार सम्मिलित हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो