script11 अगस्त 2018 को फिर आएगा सूर्य ग्रहण, आज चूक गए तो तब कर लेना ये उपाय | 11 agust surya grahan 2018 latest hindi news | Patrika News

11 अगस्त 2018 को फिर आएगा सूर्य ग्रहण, आज चूक गए तो तब कर लेना ये उपाय

locationरतलामPublished: Jul 13, 2018 01:47:44 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

11 अगस्त को फिर आएगा सूर्य ग्रहण, आज चूक गए तो तब कर लेना ये उपाय

11 agust surya grahan 2018 latest hindi news

11 agust surya grahan 2018 latest hindi news

रतलाम। सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया है। कुछ लोग है जिन्होने समय के अभाव में बताए गए विशेष टोटके न किए होंगे। अगर 13 जुलाई के सूर्य ग्रहण में आप चूक गए है तो परेशान होने की बात न है। अगले माह 11 अगस्त को फिर से सूर्य ग्रहण आ रहा है। ये ग्रहण अनेक राशि वालों के जीवन में बड़ा उतार व चढ़ाव लाएगा। ये बात गुरुवार को सूर्य ग्रहण के मोक्षकाल में रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे पैलेस रोड पर भक्तों को 11 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में बता रहे थे।
11 agust <a  href=
Surya grahan 2018 latest hindi news” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/26/surya_grahan_in_ratlam_3095169-m.jpg”>ज्योतिषी आनंद ने बताया कि अगला सूर्य ग्रहण कर्क राशि में होगा। 11 अगस्त को राहु, सूर्य, चंद्र के साथ बुध रहेंगे। एेसे में कुछ राशि वालों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होगा। इसलिए ये जरूरी है कि समय रहते उपाय कर लिए जाए तो आने वाली विपदा से बचा जा सकता है। शुक्र का नीच की राशि कन्या में रहने से भौतिक सुख की कमी होगी व मंगल व केतु के मकर राशि में गठबंधन होने से प्राकृतिक आपदाएं अचानक बढेग़ी।
11 agust <a  href=
Surya Grahan 2018 latest hindi news” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/02/13/surya_grahan_2018_3095169-m.jpg”>ये करें उपाय ग्रहण में

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि सूर्य ग्रहण में मंगल, गुरु व चंद्र की राशि वाले अधिक परेशान होते है। इसलिए इस प्रकार के ग्रहण के समय सिंह राशि, कर्क राशि, मेष व वृश्चिक राशि के साथ धनु व मीन राशि वालों को पहले से बेहतरी के उपाय करने चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान मकर व कुंभ राशि के साथ-साथ मिथुन व कन्या राशि वालों को लाभ होता है।
11 agust surya grahan 2018 latest hindi news
राशि अनुसार करें ये उपाय

ज्योतिष की पहली राशि मेष का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को गुड़ का दान करने से लाभ होगा। तबकि वृष राशि वालों को दही के दान से लाभ होगा। इसी प्रकार मिथ़ुन राशि वालों को गणपति मंदिर में खड़ा धनिया व हरे मुंग के दान से लाभ होगा तो कर्क राशि जिसमे ग्रहण है उनको महादेव मंदिर में नमक-चमक वाला अभिषेक कराना चाहिए। इसी प्रकार सिंह राशि वालों को दूध से महादेव मंदिर में अभिषेक करना चाहिए। कन्या राशि वालों को मां पार्वती के नाम से अन्न का दान करना चाहिए। तुला राशि वालों को पुस्तकों का दान करना चाहिए तो वृश्चिक राशि वालों को अन्न का दान करना चाहिए। धनु राशि वालों को मिठाई का दान करने से व मकर राशि वालों को सरसों के तेल का दान करने से लाभ होगा। इसी प्रकार कुंभ राशि वालों को चमेली के तेल का दान करने से लाभ होगा। मीन राशि वालों को ग्रहण के बाद छोटी बेटियों को अन्न का दान करना चाहिए या खीर खिलाना चाहिए।
11 agust surya grahan 2018 latest hindi news

ट्रेंडिंग वीडियो