रतलाम

एक शादी ऐसी भी…रस्मों से पहले लगा खास टीका

इंदौर और रतलाम निवासी दूल्हा-दुल्हन के रिश्तों की अजब कहानी

रतलामJun 24, 2021 / 12:29 am

sachin trivedi

patrika

नागदा. बुधवार को नागदा शहर में अनोखा विवाह हुआ। 15 दिन पहले वैक्सीनेशन की शर्त पर रिश्ता तय हुआ था, लेकिन दूल्हा-दुल्हन को वैक्सीन नहीं लगने की वजह से सगाई नहीं हो पाई। शादी से दस दिन पहले दूल्हा और 15 दिन पहले दुल्हन को पहला डोज लगा। इसके बाद शहनाईयां गूंजी। यह कहानी है पांचाल परिवार की। यहां दूल्हा-दुल्हन को वैक्सीन लगने के बाद ही शादी की रस्में हुई।

दरअसल, इंदौर निवासी यश पांचाल के रिश्ते की बात रतलाम निवासी भारती पांचाल के साथ चल रही थी। दोनों परिवारों की शर्त थी कि दूल्हा-दुल्हन का वैक्सीनेशन होने पर आगे की बात करेंगे, लेकिन स्लॉट बुकिंग की परेशानी के चलते भारती और यश को टीका नहीं लग पा रहा था। इस वजह से सगाई व शादी को लेकर चर्चा रुकी हुई थी। लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार दस दिन पहले यश ने ओर 15 दिन पहले भारती ने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद शादी की तारीख 23 जून तय हुई। बुधवार को भारती के ननिहाल नागदा स्थित पांचाल धर्मशाला में यश और भारती परिणय सूत्र में बंधे। विवाह से पहले ही दोनों की सगाई हुई थी।
स्टेज पर लगाएं जागरुकता पोस्टर
भारती के मामा दिनेश मंडोवरा ने बताया कि कोरोना के महासंकट में अभी वैक्सीन सबसे महत्वपूर्ण है। स्वाभाविक है विवाह में आएं कई मेहमानों का किसी कारण वश वैक्सीनेशन नहीं हो पाया होगा। इसी उद्देश्य को लेकर स्टेज व आसपास जागरुकता पोस्टर लगाएं गए। पोस्टर पर दुल्हन के फोटो भी लगाएं गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.