scriptइस माह बदल रहे है ये बडे़ ग्रह, आपकी जिंदगी में करेंगे बडे़ बदलाव | aaj ka rashifal hindi me | Patrika News

इस माह बदल रहे है ये बडे़ ग्रह, आपकी जिंदगी में करेंगे बडे़ बदलाव

locationरतलामPublished: Dec 03, 2018 12:19:13 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

इस माह बदल रहे है ये बडे़ ग्रह, आपकी जिंदगी में करेंगे बडे़ बदलाव

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal hindi me news

रतलाम। नए वर्ष 2019 की शुरुआत के पहले इसी माह दिसंबर माह में आकाश में अनेक बड़े ग्रह में परिवर्तन आ रहा है। इस परिवर्तन से न सिर्फ आम जनजीवन बल्कि चुनाव परिणाम पर भी इसका असर होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को ग्यारस के अवसर पर बदल रहे ग्रह व उनका असर के बारे में बता रहे थे।
aaj ka rashifal
सबसे पहले बुध का उदय होना

लंबे समय से आकाश में सूर्य के प्रभाव से बुध ग्रह अस्त व वक्री चल रहे थे। 3 दिसंबर से ये उदय हो जाएंगे। इसके बाद 7 दिसंबर को जब राजस्थान में मतदान चल रहा होगा, तब ये मार्गी हो जाएंगे। इसका लाभ मिथुन व कन्या राशि के लोगों को व्यापार व व्यवसाय में मिलेगा। इसके अलावा मेष राशि व मकर राशि के लोगों को भी इससे लाभ होगा।
aaj ka rashifal
गुरु ग्रह का उदय होना

गुरु ग्रह लंबे समय से सूर्य के प्रभाव में अस्त चल रहे है। एेसे में 10 दिसंबर को याने की चुनाव परिणाम आने के एक दिन पूर्व ही ये उदय हो जाएंगे। एेसे में धनु, मीन राशि लोगों के जीवन में ये सकारात्मक असर डालेंगे। इतना ही नहीं, लंबे समय से जो धन की समस्या है, वो भी दूर हो हो जाएगी।
aaj ka rashifal
सूर्य का राशि परिवर्तन

आकाशगंगा में ग्रहों के राजा कहलाने वाले सूर्य का 15 दिसंबर को 30 दिन के लिए राशि परिवर्तन होगा। वृश्चिक राशि से ये धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसको धनु संक्रांति भी कहा जाता है। इस राशि परिवर्तन से मेष, वृश्चिक, धनु व मीन के साथ मकर, मिथुन राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा।
aaj ka rashifal
जनता का प्रतिनिधि अस्त

ज्योतिष में जनता का प्रतिनिधि कहलाने वाले शनि ग्रह का सूर्य के संपर्क में आने के बाद अस्त होना महंगाई बढ़ाने वाला, शासन व जनता के मध्य टकराव करवाने वाला होगा। इससे मकर व कुंभ राशि के साथ-साथ सिंह राशि पर भी असर होगा।
aaj ka rashifal
मंगल का राशि में बदलाव

भूमिपुत्र मंगल 23 दिसंबर को कुंभ राशि से मीन राशि में जाएंगे। इस राशि परिवर्तन से मेष व वृश्चिक राशि को सबसे अधिक लाभ होगा। इनके अलावा मिथुन, मकर व सिंह के साथ-साथ कर्क राशि को भी लाभ होगा।
aaj ka rashifal
गुरु का होगा ये बदलाव

गुरु ग्रह का 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि के अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्योष्ठा नक्षत्र में बड़ा बदलाव होगा। इसके अलावा शुक्र का तुला राशि में होना मालव्य योग इस माह बना रहा है। इससे मेष, कर्क, तुला व मकर राशि वालों को लाभ होगा। इसके अलावा बुध व गुरु ग्रह का मिलन सामाजिक कार्य में लाभ के योग बनाएगी।
aaj ka rashifal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो