scriptताबड़तोड़ तोड़फोड़..रसूख जमींदोज, 8 हजार वर्गफीट में बन रहा आलीशान बंगला तोड़ा | administration broke History sheeter under construction bungalow | Patrika News

ताबड़तोड़ तोड़फोड़..रसूख जमींदोज, 8 हजार वर्गफीट में बन रहा आलीशान बंगला तोड़ा

locationरतलामPublished: Jan 22, 2022 04:22:21 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

रसूखदारों के अवैध निर्माणों को तोड़ने का सिलसिला जारी…एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई….

ratlam_jcb.jpg

रतलाम. रतलाम में रसूखदारों के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के अवैध निर्माण को जमींदोज किया। इससे पहले शहर में आतंक फैलाने वाले बदमाशों और सटोरियों के अवैध निर्माणों पर भी शुक्रवार को नगर निगम व प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। ताबड़तोड़ तरीके से शहर में हो रही इन कार्रवाई से गुंडे बदमाशों में खौफ का माहौल बन गया है।

 

हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी का अवैध निर्माण जमींदोज
शुक्रवार रात से शुरु हुई गुंडे-बदमाशों और रसूखदारों के अवैध निर्माणों को जमींदोज करने की कार्रवाई रतलाम शहर में शनिवार को भी जारी रही। शनिवार की सुबह शहर के हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के निर्माणाधीन अवैध बंगले को निगम अमले और प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी इंदौर बायपास रोड पर स्थित प्रतापनगर में 8 हजार वर्गफीट भूमि पर अवैध कब्जा कर आलाीशान बंगले का निर्माण करा रहा था। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत, सीएसपी हेमंत चौहान, एसडीएम अभिषेक गहलोत, नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी सहित भारी संख्या में पुलिस दल निर्माणाधीन बंगले पर पहुंचा और कुछ ही देर में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तुड़वा दिया। हिस्ट्रीशीटर शेरानी के इस बंगले का निर्माण पूना का इंजीनियर करा रहा था और मकान के तलघर में स्वीमिंग पूल बन रहा था।

 

यह भी पढ़ें

नाबालिग को लेकर फरार पुलिस का बिल्ला नंबर 279, टीमें लौटीं खाली हाथ



शुक्रवार रात बदमाशों के घर किए जमींदोज
इससे पहले रतलाम शहर को भाटों का वास में शुक्रवार की शाम करीब 5.15 बजे गोलीकांड के बाद मचे हड़कंप से हरकत में आए पुलिस व जिला प्रशासन ने रात होते-होते अपने असली तेवर दिखाते हुए बदमाशों के मकानों पर जेसीबी चलवाई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पूरे जिले का फोर्स मुख्यालय पर जमा किया और फिर जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर गोलीकांड के मुख्य आरोपी अकबर घोसी के मकान को नेस्तानाबूत करने की शुरुआत कर दी। इसके बाद फरियादी सोहनलाल राठौड़, पास में रहने वाले सट्टा किंग रतनलाल खन्नीवाल और उसके बेटे राजेश खन्नीवाल के पुस्तैनी मकान पर जेसीबी का पंजा चला। इसके बाद पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी के भाई एजाज कुरैशी के मकान पर भी जेसीबी का पंजा चल पड़ा। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। प्रशासन का हथौड़ा अवैध कारोबारियों पर रात तीन बजे तक चला था।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x879e9w
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो