#VIDEO : यहां हो रही पत्थरों की बरसात, रेलवे ने कैंसल की कई ट्रेन
रतलामPublished: Sep 17, 2023 11:08:53 am
मध्यप्रदेश व गुजरात में जारी बारिश के बाद रतलाम रेल मंडल में रेल यातायात ठप हो गया है। ऐसा पटरियों पर हो रही पत्थरों की बरसात के बाद हुआ है। इससे रेलवे ने कई ट्रेन को कैंसल कर दिया है।


after heavy rain indian Railways canceled many trains
रतलाम। मध्यप्रदेश व गुजरात में जारी बारिश के बाद रतलाम रेल मंडल में रेल यातायात ठप हो गया है। कई यात्री ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी की गई है। कई को निरस्त कर दिया है तो कई के मार्ग बदल दिए है। इसके अलावा कुछ ट्रेन को रेलवे बदले मार्ग से चला रहा है। ऐसा रतलाम से मुंबई रेल मार्ग के रतलाम - गोधरा सेक्शन में लगातार जारी बारिश के चलते किया है। इस रेल मार्ग पर पहाड़ है व इन पहाडि़यों से पत्थर बरस रहे है। इससे रेलवे ने कई ट्रेन को कैंसल कर दिया है। ऐसे में जो ट्रेन जहां है वहां कई घंटे खड़ी की है। प्लेटफॉर्म पर चाय - नाश्ते की व्यवस्था भी रेलवे ने यात्रियों के लिए नहीं की है।