scriptसूर्य ग्रहण के बाद अब आ रहा 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण | After solar eclipse, lunar eclipse is coming on July 5 | Patrika News

सूर्य ग्रहण के बाद अब आ रहा 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण

locationरतलामPublished: Jun 23, 2020 10:00:30 am

Submitted by:

Ashish Pathak

हाल ही में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ है। अब इसके बाद 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारतीय ज्योतिष में एक माह में तीन ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के बाद भूकंप, भारी बारिश, प्राकृतिक आपदाएं, जलजमाव आदि की बात ज्योतिषी कह रहे है। इससे सबसे अधिक नुकसान भारत विरोधी देशों को होने की बात कही जा रही है।

चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण

रतलाम. हाल ही में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ है। अब इसके बाद 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारतीय ज्योतिष में एक माह में तीन ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के बाद भूकंप, भारी बारिश, प्राकृतिक आपदाएं, जलजमाव आदि की बात ज्योतिषी कह रहे है। इससे सबसे अधिक नुकसान भारत विरोधी देशों को होने की बात कही जा रही है। एक पखवाडे़ में दूसरा व इस वर्ष का यह चौथा ग्रहण होगा।
सूर्य ग्रहण आठ राशि को कष्ट देगा, इन उपाय से होगा लाभ

Lunar eclipse 2020: लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशियों पर होगा इसका खतरनाक असर
ज्योतिषी वीरेंद्र रावल के अनुसार 5 जुलाई को होने वाला चंद्रग्रहण ज्योतिष के मान से देखें तो भारत को नुकसान पहुंचाने वाला साबित नहीं होगा। इसके बाद भी विश्व की दृष्टि से देखें तो यह ग्रहण भारत विरोधी देश को भारी नुकसान पहुंचाएगा। जब जब एक से अधिक ग्रहण होते है तो इसका असर प्रकृति पर होता है। इसलिए यह समय संभलकर चलने का है। आमतोर पर भारतीय ज्योतिष में एक माह के भीतर 3 ग्रहण का अर्थ अच्छा नहीं माना जाता है। ये ग्रहण प्राकृतिक आपदा, क्षति, विवाद और हिंसा का भी कारण बनते हैं। वहीं खेती करने वाले किसान व और कारोबार व व्यापार के लिए भी ये शुभ नहीं कहे गए है।
एसबीआई ने अपने करोड़ों उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा

astrology in hindi
इस राशि में होगा 5 जुलाई 2020 का चंद्र ग्रहण
आगामी 5 जुलाई 2020 को चंद्र ग्रहण देवगुरु की धनु राशि में लगने जा रहा है। जिस कारण धनु राशि के जातकों की परेशानी कुछ हद तक बढेग़ी। इसलिए अभी से उपाय आरंभ करने से ग्रहण की अशुभता को कम करने में मदद मिल सकती है। 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगा था। ग्रहण के समय ज्येष्ठ नक्षत्र था।
पत्रिका ब्रेकिंग: 508 ट्रेन का किराया बढ़ेगा

no effect of lunar eclipse in India, temples will be closed
5 जुलाई 2020 को चंद्र का यह रहेगा समय
उपच्छाया से पहला स्पर्श सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू।
परमग्रास चन्द्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर।
उपच्छाया से अन्तिम स्पश सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर।
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 43 मिनट 24 सेकेंड की रहेगी।
कोरोना वायरस : 30 जून के पहले करें यह पांच काम, नहीं हो आएगी परेशानी

2 lunar eclipse and 1 solar eclipse will happen in june july months
कोई नियम लागू नहीं होंगे
5 जुलाई 2020 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होने से किसी प्रकार के सूतक के नियम लागू नहीं होंगे, लेकिन विश्व की प्रकृति पर इसका बड़ा असर सामने आएगा। इमे भारत के विरोधी देश को भारी प्राकृतिक नुकसान होगा। कई बांध टूट सकते है या भारी बारिश से आमजन को नुकसान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो