आयजोन को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके कटारे ने कहा कि महाविद्यालय का जीवन उत्साह और मस्ती भरा होता है। पूर्व छात्राएं जब मिलती हैं तो उस समय की सारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। भूतपूर्व छात्रा किसी संस्थान की पूंजी होती है। संस्थान की प्रसिद्धि में पूर्व छात्राओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पूर्व छात्रा दिव्या पाटीदार जोशी का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी योग्यता और महाविद्यालय में प्राप्त उपलब्धियों से ही दिव्या ने मिसेज इंडिया- 2018 का खिताब जीता।

छात्राओं ने बताई स्मृतियां
अध्यक्ष रश्मि उपाध्याय ने अनुभव साझा किए। कोषाध्यक्ष अमिता वर्मा, विनी वाधवा ने भी अपने स्मरण सुनाए। मिसेज इंडिया रही दिव्या पाटीदार जोशी ने कहा कि हमें अपनी जड़ों को कभी भूलना नहीं चाहिए। पूर्व छात्रा पूजा पटवा ने सुमधुर गीत से सभी को भावविभोर कर दिया। सतोषी शर्मा, मेघा पांचाल, निर्मला बामनिया, डॉली अस्थाना, मनीषा चौधरी, डॉ गायत्री शर्मा, प्रतिभा सोनटक्के, पूर्वा देवड़ा, जयश्री राठौर आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए।

नई कार्यकारिणी का गठन इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अध्यक्ष डॉली अस्थाना, उपाध्यक्ष तोषी शर्मा, सचिव दिव्या पाटीदार, सह सचिव सागरिका सूरी तथा कोषाध्यक्ष डॉक्टर स्वर्ण लता ठन्ना को बनाया गया। संचालन एसोसिएशन प्रभारी डॉ सुनीता श्रीमाल ने किया तथा आभार डॉ स्वर्णलता खन्ना ने व्यक्त किया।