script

एक करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

locationरतलामPublished: Mar 14, 2021 08:35:49 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

सांसद डामोर ने सैलाना में किया कई कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

Guman Singh Damore

Guman Singh Damore

रतलाम. जिले के भ्रमण पर आए क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर रविवार को जिले के सैलाना में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सांसद डामोर ने सैलाना के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले ऑडिटोरियम का भूमि पूजन किया। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर एकलव्य आवासीय परिसर विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद डामोर ने करियर निर्माण के लिए टिप्स दिए। अच्छे ढंग से पढ़ाई के लिए उचित योजना और मैनेजमेंट के बारे में बताया। सांसद ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है अपनी दिशा तय करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करेंद्ध अपनी क्षमता को पहचाने और लक्ष्य को पाने के लिए पूरे मेहनत के साथ जुट जाएं। इसके साथ ही खेलकूद में अवश्य भाग ले, योग करें। सांसद ने कहा कि स्कूल भवन से मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग निर्माण शीघ्र करवा दिया जाएगा।
Guman Singh Damore
पूर्ण निर्माण कार्यों का अवलोकन किया

सांसद डामोर ने सैलाना में करोड़ों रुपयों की लागत से पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। जिनकी पूर्णता हो जाने से सैलाना में चहुंमुखी विकास नजर आ रहा है। सांसद डामोर ने सैलाना के हनुमान सागर तालाब के झील संरक्षण योजना के तहत 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। इसके अलावा कालिका माता मंदिर मार्ग पर 63 लाख 74 हजार रुपए की लागत से निर्मित किए गए सीसी रोड, भरत चंदेल के मकान से राकेश कसेरा के मकान तक 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई सीसी सड़क, वार्ड क्रमांक 6 में बाईपास से पुलिया तक 38 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया गया सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक 6 में पुलिया से रंगवाड़ी तक 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित की गई सड़क का अवलोकन किया और नागरिकों को बधाई दी।
गौशाला में गो पूजन किया

सांसद डामोर ने सैलाना पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्य मार्ग पर स्थित गौशाला पहुंचकर गो पूजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, डॉ. विजय चारेल, एसडीएम कामिनी ठाकुर, संतोष धबाई, एसडीओपी बीआर सोलंकी, भूपेन्द्र जायसवाल, श्याम धाकड़, पार्षद रजनी पाटीदार, सपना खराड़ीी, मनीषा कुमावत, विद्यालय प्राचार्य लखनलाल शास्त्री आदि उपस्थित थे।
Guman Singh Damore

ट्रेंडिंग वीडियो