scriptVIDEO देश के बड़े साहित्यकार अजहर हाशमी सहित सात व्यक्तित्व को मिलेगा रत्न सम्मान | Azhar Hashmi Ratna Award | Patrika News

VIDEO देश के बड़े साहित्यकार अजहर हाशमी सहित सात व्यक्तित्व को मिलेगा रत्न सम्मान

locationरतलामPublished: Apr 14, 2019 12:07:59 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

VIDEO देश के बड़े साहित्यकार अजहर हाशमी सहित सात व्यक्तित्व को मिलेगा रत्न सम्मान

patrika

VIDEO देश के बड़े साहित्यकार अजहर हाशमी सहित सात व्यक्तित्व को मिलेगा रत्न सम्मान

रतलाम। देश के बड़े साहित्यकार अजहर हाशमी सहित सात व्यक्तित्व को अगल-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान नगर के स्वर्गीय अकबर अली आरिफ की स्मृति में सात विभुतियों को रतलाम रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। वैसे आरिफ का नाम अपरिचित नहीं है। 1950 से लेकर 1990 तक रतलाम के राजनीतिक पटल पर उनके व्यक्तित्व का गहरा प्रभाव रहा। तद्नुसार रतलाम के सर्वांगीण विकास में भी उनका अभूतपूर्व योगदान रहा।
अध्यक्ष पंडित मुस्तफा आरिफ ने बताया कि उनका अवसान 14 अप्रैल 2015 को हुआ, तब से उनके परिवार की इच्छा थी कि उनकी सेवा भावना की रोशनी सदैव आलोकित रहे, उनके स्मरण के साथ साथ उन सभी महान हस्तियों का स्मरण व सम्मान होता रहे, जो रतलाम के विकास में समर्पित है। इस उद्देश्य से रतलाम के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत सक्रिय व समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान करने के उद्देश्य से स्व. आरिफ के परिवार ने रतलाम रत्न सम्मान की स्थापना की है जिसकी घोषणा प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि पर की जाएगी।
patrika
अकबर अली आरिफ स्मृति रतलाम रत्न सम्मान
यह बात शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन पर आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वर्गीय अकबर अली आरिफ स्मृति रतलाम रत्न सम्मान समिति के अध्यक्ष पंडित मुस्तफा आरिफ, हिम्मत गेलड़ा, जोएब आरिफ व तुषार कोठारी ने कही। मुस्तफा आरिफ ने बताया कि 7 क्षेत्रों में मरणोपरांत, साहित्य, सामाजिक सेवा, शिक्षा, पत्रकारीता और खेल पुरस्कार दिया जाएगा। आरिफ परिवार जिसमें स्वर्गीय आरिफ और उनके भाई बहनों के परिवार शामिल है। भारत और विदेशों में अच्छे स्थानों पर स्थापित है और अनेको उपलब्धियां हासिल की है। आरिफ परिवार सदैव रतलाम से जुङा रहा और रतलाम के विकास में रूचि लेता रहे इस उद्देश्य से सातवां सम्मान आरिफ परिवार के एक वरिष्ठतम व्यक्तित्व को दिया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले पात्र व्यक्ति की आयु 50 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
इनको मिलेगा यह सम्मान
इस वर्ष जिन हस्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है उनके नाम मरणोपरांत- स्वर्गीय भंवरलाल भाटी, साहित्य क्षेत्र में साहित्यकार अजहर हाशमी, समाज सेवा गोविन्द काकानी, शिक्षा डाक्टर रेखा शास्त्री, पत्रकारिता आरिफ कुरैशी और खेल डाक्टर अश्विनी शर्मा है। इसी प्रकार रतलाम के वरिष्ठ कर सलाहकार व आरिफ परिवार की बुजुर्ग हस्ती व शायर नजमुद्दीन आरिफ को आरिफ परिवार की श्रेणी में चयनित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो