scriptBig News: मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा | Big News: BJP MLA's big disclosure before civic elections in Madhya Pr | Patrika News

Big News: मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा

locationरतलामPublished: Aug 28, 2019 11:35:23 pm

Submitted by:

sachin trivedi

भाजपा को बंपर जीत दिलाने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों दिया हवाला

patrika

patrika

रतलाम. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कमलनाथ सरकार की ओर से फिलहाल कोई ठोस फैसला नहीं किया गया है, लेकिन राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और रतलाम के भाजपा विधायक के एक पत्र ने बड़ा खुलासा कर दिया है। विधायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम को पत्र लिखकर भाजपा को जीत दिलाने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन में अंतर बताया है। विधायक के पत्र के बाद निर्वाचन अमला और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर सवाल खड़े हो गए है, हालांकि अमला फिलहाल सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की ही बात कह रहा है।
निकाय चुनाव की मतदाता सूची पर ली आपत्ति
शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगरीय निकाय चुनाव की प्रारंभिक मतदाता सूची में गड़बड़ी का खुलासा किया है। विधायक ने जिला निवार्चन अधिकारी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के मतदाताओं और निकाय चुनाव की प्रकाशित सूची में भारी अंतर होने के तथ्यात्मक आरोप लगाए है। विधायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जारी सूची में जरूरी सुधार करने की मांग भी की है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगरीय निकाय २०१९ की प्रारंभिक प्रकाशन सूची में गड़बड़ी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र लिखा है। प्रारंभिक सूची में सुधार की मांग भी रखी है।
गांव के मतदाताओं को भी शहर में जोड़ दिया
विधायक काश्यप ने पत्र में बताया कि रतलाम नगरीय निकाय की प्रारंभिक प्रकाशन सूची में करीब 2 लाख 41 हजार 931 मतदाता दर्शाए गए है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम शहर में 2 लाख 04 हजार 663 मतदाता थे, जिसमें रेलवे क्षेत्र के बूथ क्रमांक 246 पर 513 मतदाता, 247 पर 658 मतदाता, 248 पर 617 मतदाता, 249 पर 615 मतदाता, घटला कॉलोनी के बूथ क्रमांक 250 पर 493 मतदाता, 251 पर 723 मतदाता तथा ग्राम मथुरी बूथ क्रमांक 252 पर 849 मतदाता व ग्राम करमदी बूथ क्रमांक 253 पर 611 मतदाता, 254 पर 668 मतदाता, कुल 5801 मतदाता शहर विधानसभा में आते है।
43 हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या पर सवाल

विधायक काश्यप ने अपने पत्र में करीब 43 हजार 069 मतदाताओं की बढ़ी संख्या में आपत्ति ली है। विधायक ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में नगर सीमा में नहीं होने से इनकी संख्या कम हो जाती है। यह संख्या सूची अनुसार 1 लाख 98 हजार 826 होना चाहिए। नगरीय निकाय की प्रारंभिक प्रकाशन सूची में 43069, करीब 21.65 प्रतिशत का भारी अंतर आ रहा है। यह गंभीर त्रुटी को दर्शाता है, इसमें जरूरी संशोधन होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो