रतलामPublished: Sep 21, 2023 10:27:41 pm
Gourishankar Jodha
रतलाम। मंडी व्यापारियों के लिए बड़ी खबर है, अब डेढ़ के स्थान पर मंडी टैक्स व्यापारियों को 1त्न देना होगा। इसके साथ ही निराश्रित शुल्क को यथावत 0.20त्न रखने, गोदामों के लीज प्रकरणों को सन् 2005 के नियमों के अनुसार सुलझाने पर सहमति प्रदान करने पर मंडी व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई। साथ ही सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल की घोषणा के साथ ही हड़ताल समाप्त कर दी गई।