scriptVIDEO STORY: प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपाई गुस्सा | BJP anger on law and order situation | Patrika News

VIDEO STORY: प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपाई गुस्सा

locationरतलामPublished: Jan 21, 2019 02:32:03 pm

Submitted by:

sachin trivedi

VIDEO STORY: प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपाई गुस्सा

patrika

patrika

रतलाम. मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने में नाकामी और कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। रतलाम जिला मुख्यालय पर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विशेषकर मंदसौर के नपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या को लेकर भाजपा ज्यादा मुखर नजर आई। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित मंदसौर विधायक पहले ही मामले की सीबीआइ जांच की मांग कर चुके है, अब पार्टी ने भी पुलिस की जांच को कटघरे मेंं खड़ा कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर गुंडों को छूट देने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि यदि कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार ने तत्काल एक्शन नहीं लिया तो पार्टी आगे और आंदोलन भी करेगी। ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला व शहरी पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो