script

#Ratlam चुनाव हारते ही भाजपा प्रत्याशी बेहोश हुई, अस्पताल में भर्ती

locationरतलामPublished: Aug 10, 2022 04:18:07 pm

Submitted by:

Kamal Singh

तीन नगर पंचायतों आलोट, ताल और धामनोद में भाजपा, एक नगर पंचायत नामली में निर्दलीय अनिता परिहार ने बाजी मारी

#Ratlam चुनाव हारते ही भाजपा प्रत्याशी बेहोश हुई, अस्पताल में भर्ती

#Ratlam चुनाव हारते ही भाजपा प्रत्याशी बेहोश हुई, अस्पताल में भर्ती

रतलाम. जिले की चार नगर पंचायतों और एक नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ। पार्षदों की संख्याबल के आधार पर कहीं भाजपा ने बाजी मारी तो कहीं क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने दम दिखा दिया। जिले की तीन नगर पंचायतों में भाजपा का अध्यत्र बन गया है जबकि एक नगर पंचायतों आलोट, ताल और धामनोद में भाजपा और कांग्रेस को छोड़ नगर पंचायत नामली में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। नामली नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी चंदा सोनावा को दो वोट से हरा दिया। परिणामों की घोषणा सुनते ही भाजपा प्रत्याशी चंदा सोनावा बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी
नामली में पार्षद पद के चौंकाने वाले परिणामों के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम भी चौंकाने वाले ही आए। भाजपा प्रत्याशी चंदा सोनावा को निर्दलीय प्रत्याशी अनिता परिहार ने दो वोट से हरा दिया है। कांग्रेस की प्रत्याशी ममता डाबी को केवल एक ही वोट मिला जो उनका स्वयं का था।

आलोट ममता जैन अध्यक्ष
नगर पंचायत आलोट और धामनोद में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। आलोट में भाजपा की तरफ से खड़ी हुई ममता विमल जैन के सामने निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीतकर आए पूर्व नपं अध्यक्ष पवन शर्मा खड़े हुए थे। भाजपा की ममता जैन को 11 और पवन शर्मा को महज 4 वोट मिले।

धामनोद में दुर्गा बनी अध्यक्ष
धामनोद नगर पंचायत में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की तरफ से दुर्गा अजय डिंडोर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। धामनोद नगर पंचायत में भाजपा के पार्षदों की संख्या ज्यादा 11 है जबकि कांग्रेस 1 और 3 निर्दलीयों की संख्या कम होने से दुर्गा निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।

ताल में भाजपा के मुकेश परमार
ताल नगर पंचायत में भाजपा के मुकेश परमार ने बाजी मार ली है। यहां भाजपा 4, कांग्रेस 5 और निर्दलियों की संख्या 6 थी। इससे चुनाव रोचक हो गया था। भाजपा ने मुकेश परमार पर दाव खेला और भाजपा ने बाजी मार ली। मुकेश परमार को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस की तरफ से खड़़े हुए बंकट राठौड़ को महज चार वोट मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो