scriptकमल ज्योति संकल्प अभियान: 26 को हर चौराहे की होगी सजावट, करेंगे भारत माता की आरती | BJP Kama Jyoti sankalp | Patrika News

कमल ज्योति संकल्प अभियान: 26 को हर चौराहे की होगी सजावट, करेंगे भारत माता की आरती

locationरतलामPublished: Feb 20, 2019 05:37:52 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

कमल ज्योति संकल्प अभियान: 26 को हर चौराहे की होगी सजावट, करेंगे भारत माता की आरती

patrika

कमल ज्योति संकल्प अभियान: 26 को हर चौराहे की होगी सजावट, करेंगे भारत माता की आरती

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन्हीं तैयारियों के तहत मंगलवार को विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न अभियानों के प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवन्त कोठारी, संतोष पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य (मामा), नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल आदि उपस्थित थे।
इन्हें नियुक्त किया प्रभारी

कमल ज्योति संकल्प अभियान
26 फरवरी को प्रत्येक मंडल के 2 चौराहों पर आकर्षक विद्युत सज्जा कर दीप प्रज्जवलन व भारत माता की आरती की जाएगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी राकेश मिश्रा, सूरजमल जैन मंडल प्रभारी राकेश परमार बनाए गए।

भारत के मन की बात अभियान
26 फरवरी को प्रत्येक मंडल में एलईडीयुक्त रथ जनता के बीच पहुंचेगा। इसमें आम नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे। जिला प्रभारी सूरज जाट, विधानसभा प्रभारी शक्तिसिंह बनाए।

मेरा परिवार भाजपा परिवार

12 फरवरी से शुरू कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया जा रहा है। जिला प्रभारी अशोक जैन लाला, विधानसभा प्रभारी राकेश नागर बनाए गए।
मेरा बूथ सबसे मजबूत

28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे। जिला प्रभारी आशा मौर्य, विधानसभा प्रभारी विपिन पोरवाल बनाए गए।
हितग्राही सम्पर्क अभियान

केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें भाजपा को समर्थन देने की अपील की जाएगी। जिला प्रभारी निर्मल कटारिया को बनाया।
युवा संकल्प रैली

2 मार्च को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का आरंभ अलकापुरी से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद चौक पर समाप्त होगी। इसके प्रभारी शैलेन्द्र डागा बनाए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो