scriptVideo मध्यप्रदेश में भाजपा नेता को लोगों ने…जाने क्या है पूरा मामला | bjp latest hindi news | Patrika News

Video मध्यप्रदेश में भाजपा नेता को लोगों ने…जाने क्या है पूरा मामला

locationरतलामPublished: Mar 09, 2018 02:36:19 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

नेताजी आए तो बैठक लेने थे, लेकिन जब लोगों ने उनको घेरा तो वे सिर्फ देखेंगे, चर्चा करेंगे बोल पाए।

mp bjp

bjp mp

रतलाम। भाजपा में आजीवन निधि की राशि की समीक्षा बैठक करने आए उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को बाजना बस स्टैंड के रहवासियों ने शुक्रवार को घेर लिया। रहवासियों का कहना है की फोरलेन की आड़ में उनके आवास को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने भी रहवासियों की तरफ से पक्ष रखा। इसके बाद संगठनमंत्री जोशी ने कहा की वे इस मामले में चर्चा करेंगे।
सुबह करीब 11 बजे बाजना बस स्टैंड के रहवासी बड़ी संख्या में भाजपा के पैलेस रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। रहवासियों का कहना था की वे प्रशासन के निर्देश के बाद अपने अतितक्रमण को हटा चुके है। शहर में हो रहे विकास कार्य में वे बाधा नहीं बनेंगे। लेकिन फोरलेन की आड़ में उनके आवास को निशाना बनाया जा रहा है।
सभी पक्ष से चर्चा

इसको कैसे बर्दाश्त किया जाए। वर्षो से जिस आवास में रह रहे है, उसको तोडऩे की बात कही जा रही है। इस दौरान कोठारी ने संगठन मंत्री को बताया की परेशान रहवासी प्रशासन से लेकर शहर विधायक के पास भी गए, लेकिन किसी ने उनकी समस्या को नहीं सुना है। इसके बाद संगठन मंत्री जोशी ने भरोसा दिया की वे इस मामले में सभी पक्ष से चर्चा करेंगे। बाद में जोशी ने आजीवन निधि के मामले में पार्टी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इसमे पहले जिले के पदाधिकारियों से चर्चा हुई, बाद में मंडल स्तर पर चर्चा की।
ये है पूरा मामला

असल में बुधवार रात को करीब 9 बजे नगर निगम के कर्मचारी इस मोहल्ले में पहुंचे थे। यहां पर उन आवास के बाहर नोटिस चस्पा किए गए, जो टूटने से रह गए थे। इससे नाराज होकर स्थानीय रहवासियों ने धरना शुरू कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को कोठारी यहां पर पहुंचे थे व बुलडोजर को स्वयं पर चलवाने की चुनौती दी थी। इसके बाद शहर की राजनीति गर्म हो गई। इन सब के बीच शुक्रवार को जब भाजपा के संगठन के मंत्री आए तो उनके सामने भी लोगों ने नारजी जताई। रहवासियों का कहना है की जब ओर जगह 80 फीट के नियम को माना जा रहा है तो उनके मोहल्ले में ही 104 फीट का नियम क्यों प्रशासन अड़ा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो