scriptलोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा का बड़ा एलान, कांग्रेस सकते में | BJP's big announcement ahead of Lok Sabha elections 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा का बड़ा एलान, कांग्रेस सकते में

locationरतलामPublished: Feb 23, 2019 10:52:00 am

Submitted by:

Ashish Pathak

लोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा का बड़ा एलान, कांग्रेस सकते में

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व पार्टी ने बड़ा एलान कर दिया। पार्टी के इस निर्णय से कांगे्रस सकते में आ गई है। फिलहाल कांगे्रस उस प्रयास में है कि भाजपा ने जो एलान किया है या निर्णय लिया है, उसका तोड़ निकाला जाए। ये अलग बात है कि चुनावी तैयारी की दृष्टि से लिए गए भाजपा के निर्णय के मुकाबले कांग्रेस पीछे हो गई है।
loksabha election
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र एकत्रीकरण होकर आगे बढऩा है। लोकसभा चुनाव में संगठन को सक्रिय करने हेतु बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम बनाए गए है। इन सब कार्यक्रमों का अपना-अपना महत्व है। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और इनको सफल बनाएं। इन बात को ध्यान में रखकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों के नाम तय कर दिए है। इन प्रभारियों का काम पार्टी को हर विधानसभा सीट से हजारों की लीड दिलाना रहेगा। जबकि फिलहाल कांगे्रस ये निर्णय नहीं ले पाई है कि उसको चुनाव में संचालक की बागडोर किसे सौपना है।
loksabha election
बैठक में हुए बडे़ निर्णय

मध्यप्रदेश के मालवा में आने वाले रतलाम संसदीय सीट के लिए भाजपा ने बडे़ निर्णय ले लिए है। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते प्रदेश स्तर पर तय किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन के लिए शहर विधानसभा के वार्ड संयोजकों, मोर्चा-प्रकोष्ठ, मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक में इस बारे में निर्णय हुए है। इस दौरान बैठक में शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता आमजनों के बीच आयोजित करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अभी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव में हम रतलाम शहर से भारतीय जनता पार्टी को 50 हजार से अधिक मतों से जीत दिलाएंगे।
loksabha election
जीत का दिलाया संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के बीच जाकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। कार्यकर्ताओं के श्रम से ही हमें रतलाम शहर व ग्रामीण में विजय मिली है। इसी प्रकार लोकसभा में भी भाजपा को विजय बनाने के लिए कार्य करें।
loksabha election
नामों की कर दी घोषणा

भाजपा ने आचारसंहिता की घोषणा का इंतजार किए बगैर इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। संसदीय सीट में शामिल जिले की तीन विधानसभा सीट के लिए लोकसभा चुनाव के प्रभारियों के नाम की घोषणा शुक्रवार शाम को जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कर दी। बता दे कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा का चुनाव भाजपा ने पार्टी की स्थापना होने के बाद पहली बार जीता था। त्तकालन समय में प्रत्याशी रहे दिलीपसिंह भूरिया के प्रचार के लिए भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी खुद रतलाम में प्रचार के लिए आए थे। भाजपा के लिए पहली बार जीत की खुशी अधिक समय तक कायम नहीं रह पाई व भूरिया की मृत्यु जून 2015 में हो गई। इसके बाद जब नवंबर 2015 में लोकसभा के उपचुनाव हुए तो भाजपा की पराजय हुई। इसके बाद से भाजपा इस प्रयास में है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वो कांगे्रस से इस सीट को वापस ले पाए।
loksabha election
ये रहे प्रमुख रुप से उपस्थित

कार्यक्रम में मेरा परिवार-भाजपा परिवार जिला प्रभारी अशोक जैन लाला, कमल ज्योति संकल्प प्रभारी राकेश मिश्रा, मेरा बूथ-सबसे मजबूत प्रभारी आशा मौर्य, भारत के मन की बात नगर प्रभारी शक्ति सिंह, हितग्राही सम्पर्क अभियान प्रभारी निर्मल कटारिया, प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा दिए गए आयोजन के आयोजन की जानकारी दी एवं प्रभारियों की घोषणा करते सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसे बूथ स्तर तक सफल बनाएं।
loksabha election
इनको बनाया प्रभारी
भाजपा कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा ने बताया कि शहर विधानसभा से एमआईसी सदस्य प्रेम उपाध्याय, ग्रामीण सीट पर कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार व सैलाना में पूर्व विधायक संगीता चारेल के पति व मंडी अध्यक्ष डॉ. विजय चारेल को प्रभारी बनाया गया है। इधर जिलाध्यक्ष लुनेरा ने बयान जारी करके जिला सहकारी बैंक के बोर्ड को भंग करने के सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए इसको लोकतंत्र की हत्या बताया है।
loksabha election
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो