scriptVideo News: भाजपा पहुंचेगी खेत, कांग्रेसियों का दिल्ली कूच | BJP to reach farmland, Congressmen traveled to Delhi | Patrika News

Video News: भाजपा पहुंचेगी खेत, कांग्रेसियों का दिल्ली कूच

locationरतलामPublished: Dec 13, 2019 03:30:47 pm

Submitted by:

sachin trivedi

रतलाम से बसों में भरकर दिल्ली आंदोलन स्थल की ओर रवाना हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, वहीं भाजपा 14 दिसंबर को प्रादेशिक आव्हान पर करेगी आंदोलन

patrika

patrika

रतलाम. प्रदेश में किसानों को फोकस कर कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक रणनीति बनाकर आगे बढ़ा रही है। 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है और इसके लिए रतलाम जिले से करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ता और नेता बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाजपा भी 14 दिसंबर को ही प्रदेश में खेत चलो आंदोलन करने जा रही है। रतलाम जिले में भाजपा की स्थानीय ईकाई ने भी आंदोलन के लिए स्थल तलाशना शुरू कर दिया है।
रतलाम-मंदसौर से साथ निकलेगा कांग्रेस का कारवां
केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी आंदोलन के लिए रवानगी को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस ने अलग अलग बैठक कर व्यवस्था की तैयारी की थी। जिला कांग्रेस के आव्हान पर जिले की चार विधानसभाओं से करीब 10 बसों से कार्यकर्ता और नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए तो शहर से भी दो बस रवाना की गई है। सभी कार्यकर्ता बस के साथ ही अन्य साधनों से रतलाम से मंदसौर की रवाना होंगे। मंदसौर में रतलाम सहित जावरा और मंदसौर विधानसभाओं के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
जिलाध्यक्ष ने दिखाई बसों को हरी झंडी
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विधानसभाओं की बसे रवाना होने लगीं। जावरा, आलोट, सैलाना, रतलाम ग्रामीण और रतलाम शहर में बसों के पाइंट बनाए गए थे। यहां कार्यकर्ता अपने साथ भोजन आदि लेकर पहुंचेें और फिर बसों से मंदसौर की ओर कूच कर दिया। प्रवक्ता शेरू पठान ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ सहित जिले के नेता और शहर से शहर कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो