अब पार्षद के काम का मूल्यांकन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
रतलाम में मंडल स्तरीय सम्मेलन में भाजपा ने बनाई रणनीति

रतलाम. आपके वार्ड का पार्षद किस तरह का काम कर रहा है, उन्होने योजनओं का प्रचार किया या नहीं, सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिला या नहीं, इन सब सवालों को लेकर आपके दरवाजे की घंटी या ठकठक करने भाजपा कार्यकर्ता आने वाले है। इसके लिए योजना बन गई है। योजना को विस्तारक नाम दिया गया है। शुक्रवार को तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैैठक हुई है।
माना जा रहा है की विधानसभा चुनाव के पूर्व रतलाम शहर के मिजाज को भाजपा इसके माध्यम से जानना चाह रही है। रतलाम शहर मित्र निवास रोड पर दोपहर के चहल-पहल थी। रंगोली परिसर में भाजपा ने एक के बाद एक लगातार शहर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मंडलों की अलग-अलग बैठके चरा अनुसार ली। पदाधिकारियों को आजीवन निधि के बारे में तो बताया साथ ही विस्तार योजना के बारे में भी बताया गया। असल में इसमे पार्टी पदाधिकारी स्वयं के मंडल व वार्ड को छोड़कर अन्य मंडल व वार्ड में जाएंगे। इसमे पार्षद के काम का मूल्याकंन तो होगा ही साथ ही आमजन से सीधे संवाद होगा। इसमे रतलाम शहर की जनता से सवाल किए जाएंगे की सरकार की योजनाओं की उनको जानकारी है या नहीं। आमजन ने किन-किन योजनाओं का लाभ लिया है। इसके अलावा किस योजना में उनको अधिकारियों की तरफ से परेशानी आ रही है। हालाकि रतलाम शहर शुरुआत में पार्षदों के कामकाज के बारे में सवाल कम होंगे।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व उसके बारे में कितनी जानकारी है, कहां काम में परेशानी आ रही है आदि की जानकारी विस्तार योजना के माध्यम से ली जाएगी। मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अन्य वार्ड या मंडल में जाएंगे। उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज का प्रचार करना है। इसके लिए योजना बन गई है। योजना को विस्तारक नाम दिया गया है। शुक्रवार को तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैैठक हुई है। - राकेश मिश्रा, कार्यालय प्रभारी, भाजपा
अब पाइए अपने शहर ( Ratlam News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज