scriptएक हजार दर्शक बैठकर देख सकेंगे मैच, 20 लाख में तैयार हुआ मैदान | #Boskerball, sports, games | Patrika News

एक हजार दर्शक बैठकर देख सकेंगे मैच, 20 लाख में तैयार हुआ मैदान

locationरतलामPublished: Apr 25, 2018 11:13:13 am

Submitted by:

harinath dwivedi

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवनिर्मित बॉस्केट बॉल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा

patrika
रतलाम। विधायक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर नवनिर्मित बॉस्केटबॉल परिसर के लोपार्पण पर कहा महाविद्यालय का भवन जर्जर होने से इसके विकास की एक बड़ी योजना की आवश्यकता है। रतलाम में मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल नया बन रहा है। जिला जेल भी स्थानान्तरित होकर नई बनेगी। महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। रतलाम को संभाग बनाने की पहल पहले ही हो चुकी है। विश्वविद्यालय खुलने पर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की उसमें बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। महाविद्यालय के छात्रों में खेलों के प्रति रूचि कम हो रही है। इसलिए उन्हें अधिक से अधिक मैदान पर लाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
क्रीड़ा भारती करेगी प्रयास

देश में 70 सालों के दौरान खेलों के बजाए प्रतियागिताओं के आयोजन की ही नीतियां बनी जिससे खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए निचले स्तर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। क्रीड़ा भारती के माध्यम से पूरे देश में इसका प्रयास किया जा रहा है। बॉस्केटबॉल परिसर का निर्माण तभी सार्थक होगा जब यहां से अच्छे खिलाड़ी तैयार हो और वे देश और दुनिया में रतलाम का नाम रोशन करें। विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने बॉस्केटबॉल परिसर के निर्माण में अभाविप की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय के खेल मैदान पर प्रतिदिन कई खिलाड़ी आते है। नए परिसर के निर्माण से नई प्रतिभाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। डॉ. एसएस मौर्य ने 20 लाख की लागत से बने नए परिसर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉण् संजय वाते ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेंद्र नाहर ने भी संबोधित किया।
patrika
ये भी रहे मौजूद

इस दौरान जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सुरेका, मनोहर पोरवाल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में रतलाम का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यराज एवं लोकतंत्र सैनानी नाहर का सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ वाते, डॉ. मौर्य सहित छात्रसंघ अध्यक्ष जयदीपसिंह डोडिया, उपाध्यक्ष विजय पाटीदार, सहसचिव कीर्ति बैरागी, जनभागीदारी समिति सदस्य दिनेश श्रीवास, जुबीन जैन, शैलेन्द्र सुरेका, विनोद करमचंदानी, महेश पौराणिक, मोतीलाल पाटीदार, अरूण तिवारी, मनीष बैरागी, समिति प्रभारी पीसी पाटीदार, प्राचार्य डॉ. भावना देशपाण्डे, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह धीमन, राकेश शर्मा, प्रशिक्षक राजेन्द्र प्रजापति, बॉस्केटबॉल संघ के देवेन्द्र वाधवा एवं डॉ. वायके मिश्रा आदि ने किया। संचालन अंजला सिंगारे ने व आभार प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी दीपेश पुरोहित ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो