गजब निकली दुल्हन, MP सरकार को लगा दिया चुना
रतलामPublished: May 12, 2022 10:31:21 am
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक दुल्हन ने MP सरकार को ही चुना लगा दिया। दुल्हन ने जो किया, वो पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में एक दुल्हन ने MP सरकार को ही चुना लगा दिया। दुल्हन ने जो किया, वो पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचे या नहीं, लेकिन कुछ लोग गलत जानकारी देकर पूरा लाभ ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाजना विकासखंड से सामने आने के बाद सामाजिक न्याय विभाग जांच कर रहा है और स्थानीय अमले से रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, एक विवाहित परिवार ने बेटी होने के बाद पहले तो लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ ले लिया, फिर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अविवाहित होने की जानकारी देकर निकाह कर लिया और सरकार से मिलने वाली कन्यादान की 48 हजार की राशि भी प्राप्त कर ली।