scriptओसवाल नगर में 4 मकानों के टूटे ताले | Broken locks of 4 houses in Oswal Nagar | Patrika News

ओसवाल नगर में 4 मकानों के टूटे ताले

locationरतलामPublished: Jul 24, 2017 11:13:00 pm

Submitted by:

vikram ahirwar

–  पुलिस जुटी चोरों की तलाश मे

Broken locks of 4 houses in Oswal Nagar

Broken locks of 4 houses in Oswal Nagar


रतलाम।
शहर में इन दिनों चोरों का पुलिस से खौफ खत्म हो गया है, उसी का नतीजा है कि पांच स्थानों पर चोरों ने लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं थानाप्रभारी अजयराज सिंह राणा ने बताया कि ओसवाल नगर में सूने मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। यह एक ही गिरोह का मामला लग रहा है। जो कि आसपास ही हो सकता है। मामले में जांच की जा रही है। अभी कायमी नहीं की गई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

चार मकानों के टूटे ताले

केस: 1- ओसवाल नगर सबरी आश्रम के पास स्थित ग्राम सेवक तेज सिंह मईड़ा ने बताया कि वह ढोढर गांव में ग्राम सेवक हैं। वह मूलत: रावटी के नाहरपुरा गांव के निवासी है। अभी परिवार साथ ही ढोढर रहता है। वह सप्ताह में यहां आते-जाते रहते हैं। तीन दिन पहले ही घर पर ताला जड़कर ढोढर गए थे। सोमवार सुबह पड़ौसी मुकेश ने सूचना दी कि घर के ताला टूटा है। वह ढोढर से यहां आए और देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। वहीं अंदर भी अलमारी का ताला तोड़कर सारा-सामान तितर-बितर कर दिया और लेडिज पर्स में रखे करीब दो हजार रुपए चोरी कर ले गए।

केस: 2- ओसवाल नगर निवासी सुधा पति सुखदेव बंसल ने बताया कि उनके पति विदेश कुवैत में वेल्डिंग का कार्य करते है। मां तारा पांचाल की तबीयत खराब होने पर वह बच्चों के साथ दीनदयालनगर ही रात को रूक गई थी। सुबह करीब सात बजे पड़ोसी संगीता कुमावत भाभी ने ताला टूटे होने की सूचना दी। चोर अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ पायजेब, लड़के के हाथ का चांदी का कड़ा और दो चांदी के सिक्के और नगद दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। करीब 60 से 70 हजार रुपए की चोरी हुई है।

केस: 3- ओसवाल नगर निवासी कमलेश कटारा ने बताया कि वह मंदसौर के चांदाखेड़ी गांव के शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। उनकी पत्नी ललिता कटारा जावरा पिपलौदी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। दोनों पिपलौदी गांव रहते हंै। घर पर सप्ताह में आते है। पड़ौस में रहने वाल बाजना जनपद उपाध्यक्ष चुन्नीलाल मुनिया ने सूचना दी थी कि मकान के ताले टूटे हैं। घर की गोदरेज की अलमारी से सोने की झुमकी और चांदी के पायजेब चोरी हुई है। कुल मश्रुका करीब 13 हजार रुपए की है।

केस: 4- ओसवाल नगर निवासी लालूजी पिता रूपाजी पांचाल ने बताया कि वह परिवार के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन करने 22 जुलाई को गए थे। वहां से सुबह लौटे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। घर में घुसकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। घर में रखी दो पेटी के ताले तोड़कर उसके अंदर रखी छोटी लोहे की पेटी का भी ताला तोड़कर सोने की दो जोड़ी कान की टॉप्स, मंगलसूत्र, 15 चांदी के सिक्के और नगर दस हजार रुपए चोरी किए हैं। करीब 60 हजार रुपए की चोरी हुई है।

केस: 5- दो मुंह बावड़ी के पास निवासी महेश बघेरवाल ने स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दी है कि वह लोडिंग ऑटो चालक है। उसने रोजाना की भांति मठ के बाहर उसका ऑटो खड़ा किया था। सोमवार सुबह देखा तो उसके ऑटो से बेटरी, टेप, जेक व साइड ग्लास अज्ञात ने चोरी कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो