script

गैस के दाम: व्यावसायिक सिलेंडर ढाई हजार के पार, घरेलू सिलेंडर एक हजार पार

locationरतलामPublished: May 21, 2022 05:59:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

घर व बाहर के किचन का गड़बड़ाया बजट, घरेलू गैस सिलेंडर 1081.50 और व्यावसायिक सिलेंडर 2554 रुपए…>

gas_1.png

रतलाम। पेट्रोलियम कंपनियों ने इस माह 12 दिन में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की है। इसके चलते रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडर 1081.50 रुपए हो गया है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर में भी 8.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। इसके चलते व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2554 रुपए का हो गया है। दोनों सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी से आम लोगों की जेब पर भार बढ़ेगा। घरेलू किचन के साथ ही अब बाहर के खाने का बजट गड़बड़ा गया है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। इस बात को 12 दिन ही हुए थे कि कंपनियों ने 3.50 रुपए की और बढ़ोत्तरी कर दी। पिछले माह व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 102 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद इस माह 8.50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है।

 

 

सिलेंडर तुलवाकर लें

गैस सिलेंडर लेते समय हॉकर से तुलवाना चाहिए। ताकि सिलेंडर में गैस निर्धारित मात्रा में है या नहीं इसकी जानकारी मिल सके। महंगाई के दौर में गैस कम न मिले। तौल मशीन उपलब्ध कराई है।

– अमित अग्रवाल, संचालक ललित गैस सर्विस।

गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों पर लोगों की राय

बजट संतुलित करना पड़ेगा भारी

सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से तय हो गया है कि महंगाई का दौर फिर शुरू हो गया है। सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर लगाम लगाए। इन हालातों में तो लग रहा है कि गृहिणियों को फिर से परंपरागत चूल्हे की शरण लेनी पडे़गी।- रश्मि कोठारी, गृहिणी।

सिलेंडर की कीमतें पहले ही आसमान छू चुकी हैं। इससे सिलेंडर और महंगा होने से सभी गृहिणियों के लिए रसोई का बजट संतुलित करना अग्निपरीक्षा जैसा हो गया है। जैसे-तैसे बजट को पटरी पर लाते हैं वैसे ही तेल कंपनियां सिलेंडर महंगा कर रसोई बजट को बेपटरी कर देती हैं।
– ओशिन जैन गृहिणी

 

दाम नहीं बढ़ा सकते

तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर को 2500 से अधिक का कर दिया है। इसके चलते होटल कारोबार पर असर पड़ रहा है। प्रति स्पर्धा के दौर में खाने के दाम में बढ़त्तरी करना मुश्किल हो रहा है।
– पुरनमल चौथयानी, होटल व्यवसायी

 

गैस सिलेंडरों की दाम जिस गति से कंपनियां बढ़ा रही है। उसका असर घर के साथ बाहर के खाने पर पड़ रहा है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने से होटल का खाना भी महंगा पड़ेगा। इसका भार भी आमजन की जेब पर पड़ेगा।
-दीपिका बरबड़े, गृहिणी

ट्रेंडिंग वीडियो