script

देखें Video MP में गोलीकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

locationरतलामPublished: Aug 06, 2022 09:50:15 pm

Submitted by:

Kamal Singh

जावरा के गोलीकांड के हैं दोनों आरोपी अल्फेज और वसीम, एक का मकान पूरी तरह ध्वस्त, दूसरे का एक कमरा तोड़ा

देखें Video MP में गोलीकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

देखें Video MP में गोलीकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

रतलाम. जावरा में पिछले दिनों हुए गोलीकांड के आरोपी अल्फेज और उसके साथी वसीम के मूगलपुरा स्थित मकान पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चला दिया। अल्फेज का मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया जबकि वसीम के मकान के आगे का कमरा तोड़ दिया गया। प्रशासन की गुंडों और बदमाशों के खिलाफ यह कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। तहसीलदार मृदंग सिसौदिया के साथ ही पटवारी पंकज रावत, निगम इंजीनियर शुभम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी और तीन पुलिस थानों के टीआई और पुलिस बल मौजूद रहा।

दो दिन पहले मामू शाह दरगाह के यहां कैफे संचालक शहजाद पर रात में उस समय अल्फेज और वसीम ने गोली चलाई थी जब वह कैफे पर था। दो गोलियां फायर की गई जिसमें से एक गोली शहजाद के हाथ में लगी थी। उसे पहले सिविल अस्पताल जावरा और फिर वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। रतलाम में परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए थे। हालांकि वहां भी गोली नहीं निकाली जा सकी और शनिवार को उसे फिर से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसके हाथ में फंसी गोली निकाली गई।

आदतन अपराधी हैं अल्फेज और वसीम
शहजाद पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ही आरोपियों पर कई थानों में केस दर्ज हैं। अल्फेज पर बांसवाड़ा, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, जावरा शहर के साथ ही अन्य थानों में मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस इसके और रिकार्ड खंगाल रही है जिससे इसकी पूरी कुंडली तैयार की जा सके। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बांसवाड़ा, नागदा आदि में दबिश भी दी लेकिन सफलता नहीं मिली है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cwgkw

ट्रेंडिंग वीडियो