script६ दिन में तैयार हो जाएगा बायपास, मिलेगी १० हजार से अधिक लोगों को राहत | Bypass will be ready in 6 days relief for more than 10 thousand peopl | Patrika News

६ दिन में तैयार हो जाएगा बायपास, मिलेगी १० हजार से अधिक लोगों को राहत

locationरतलामPublished: Dec 08, 2017 10:50:48 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

६ दिन में तैयार हो जाएगा बायपास, मिलेगी १० हजार से अधिक लोगों को राहत -मौसम के चलते रुका काम, फिर किया शुरु एमएन-०९१०-बायपास निर्माण कार्य। मंदसौर. सी

patrika

patrika

मंदसौर.
सीतामऊ फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का कार्यचल रहा है। इस रोड से प्रतिदिन १० हजार से अधिक लोग आवागमन करते है। वर्तमान में बायपास तैयार नहीं होने के कारण यात्रियों सहित शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सीतामऊ फाटक पर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू रहे इसके लिए शिवना नदी से लाभमुनि नेत्रालय तक बायपास बनाया जा रहा है। लेकिन बारिश होने के कारण बायपास बनाने का कार्य रुक गया था। अधिकारियों की माने तो अगले शुक्रवार तक बायपास पर आवागमन शुरु कर दिया जाएगा।
सीतामऊ फाटक ओवर ब्रिज करीब ५२ करोड़ रूपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी कार्यवधि तीन साल है।इस ओवर ब्रिज को डीआरए कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान कुछ माह मुख्य मार्ग बंद रहेगा। इस स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा शिवना नदी के यहां से हार्टिकल्चर कॉलेज के कुछ हिस्से से लाभमुनि नेत्रालय के आगे तक बायपास बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब दो करोड़ रूपए है। वर्तमान में बायपास बनाने का कार्य चल रहा है।
फैक्ट फाइल
कार्य- सीतामऊ फाटक ओवर ब्रिज
लागत- ५२ करोड़
कंपनी- डीआरए कंपनी गुजरात
कब तक होगा पूर्ण- तीन साल
वैकल्पिक मार्ग- शिवना नदी से लाभमुनि नेत्रालय से आगे
लागत- दो करोड़ रुपए
लंबाई- करीब दो से ढाई किलोमीटर
पुलिया-चार बनेगी
इनका कहना…
बारिश के कारण काम रुक गया था। फिर से कार्य शुरु कर दिया गया है। मौसम अनुकूल रहा तो तीन से चार दिन में कार्य शुरु हो जाएगा। शुक्रवार तक बायपास पर आवागमन शुरु कर दिया जाएगा। बारिश के कारण काम रुक गया था। फिर से कार्य शुरु कर दिया गया है। मौसम अनुकूल रहा तो तीन से चार दिन में कार्य शुरु हो जाएगा। शुक्रवार तक बायपास पर आवागमन शुरु कर दिया जाएगा।
– आरके कटारिया, एसडीओ, सेतु निगम।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो