script

विधानसभा सीटों पर दावेदारी के लिए चेंजमेकर भी तैयार

locationरतलामPublished: Oct 07, 2018 09:11:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

प्रमुख दलों के संभावित प्रत्याशियों की सूची भी देखें

Changemaker, Volunteer, Claimant, Hero of Change, Jan Agenda

विधानसभा सीटों पर दावेदारी के लिए चेंजमेकर भी तैयार

रतलाम। पत्रिका समूह ने स्वच्छ राजनीति के लिए शुरू किये गए महाअभियान चेंजमेकर, बदलाव के नायक के तहत चेंजमेकर्स की रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ मेें अप्रैल में शुरू हुए इस अभियान के तहत 47758 चेंजमेकर और वालंटियर स्वच्छ राजनीति की इस पहल से जुडे अलग अलग टास्क में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पर रहे चेंजमेकर दावेदारों की विधानसभावार रैंकिंग सूची जारी की गई है। इन क्षेत्रों में अब जनता के सामने विधानसभा प्रत्याशी के रूप में ये विकल्प भी उपलब्ध हैं। इनमें से जो चेंजमेकर चुनाव लडना चाहेंगे, वे मैदान में उतर सकते हैं।
इनकी लिस्ट राजनीतिक दलों को भी दी जा रही है, ताकि अच्छे संभावित प्रत्याशियों का विकल्प उन्हें उपलब्ध हो सके। इसके साथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के संभावित प्रत्याशियों की सूची भी प्रकाशित की जा रही है, ताकि जनता स्वयं देख् सके कि उनके लिए बेहतर प्रत्याशी कौन हो सकता है।
रतलाम शहर विधानसभा

वर्तमान विधायक – चेतन्यकुमार काश्यप

पत्रिका चेंजमेकर – राधावल्लभ खंडेलवाल, प्रदीप छिपानी, राजेश राजपुरोहित

भाजपा के संभावित दावेदार – चेतन्य कुमार काश्यप, हिम्मत कोठारी, शैलेंद्र डागा, विष्णु त्रिपाठी, आशा मौर्य।
कांग्रेस के संभावित दावेदार – अदिति दवेसर, प्रमेलता दवे, पारस सकलेचा, यास्मिन शैरानी, राकेश झालानी, चंद्रशेखर शर्मा।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा

वर्तमान विधायक – मथुरालाल डामर

पत्रिका चेंजमेकर – तोफानसिंह, दिनेश राठौड़, डॉ. अभय ओहरी
भाजपा के संभावित दावेदार – मथुरालाल डामर, डॉ. पूनम सोलंकी, दिलीप मकवाना, गुमानसिंह डामर, प्रमेश मईड़ा।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – थावर भूरिया, सविता भंवर, लक्ष्मीदेवी खराड़ी, किशन सिंघाड़, राकेश सोलंकी, लक्ष्मण डिंडोर, डॉ. अभय ओहरी, प्रदीप ओहरी, कोमलसिंह धुर्वे।
सैलाना विधानसभा

वर्तमान विधायक – संगीता चारेल

पत्रिका चेंजमेकर – चेतनकुमार माल, सुशील पटेल, दिलीपसिंह गौड़

भाजपा के संभावित दावेदार – संगीता चारेल, नारायण मईड़़ा, मोतीलाल निनामा, लाहलिंग देवदा, कालूसिंह निनामा।
कांग्रेस के संभावित दावेदार – हर्षविजय गेहलोत, कमल देवदा, बालू झोडिय़ा।

जावरा विधानसभा

वर्तमान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय

पत्रिका चेंजमेकर – दिव्यराजसिंह मावता, बलवंतसिंह चंद्रावत, सजी वर्गी, संजय भाटी

भाजपा के संभावित दावेदार – डॉ. राजेंद्र पांडेय, भेरुलाल पाटीदा, रुघनाथसिंह आंजना, प्रकाश मेहरा, डॉ. दिलीप शाकल्य, निर्मला हाड़ा, अनिल दसेड़ा, श्यामबिहारी पटेल, कान्हसिंह चौहान, प्रदीप चौधरी।
कांग्रेस के संभावित दावेदार – केके सिंह कालूखेड़ा, मो. युसूफ कड़पा, डॉ. एचएस राठौर, भारतसिंह, रामनिवास धाकड़, डीपी धाकड़, सुजानमल दसेड़ा, हिम्मतसिंह श्रीमाल।

आलोट विधानसभा

वर्तमान विधायक – जितेंद्र गेहलोत

पत्रिका चेंजमेकर – मनोज चावला, कारूलाल परमार, मुर्तुजा इज्जी
भाजपा के संभावित दावेदार – जितेंद्र गेहलोत, मनोहर ऊंटवाल, मधु पटेल

कांग्रेस के संभावित दावेदार – प्रेमचंद गुड्डू, अजीत बौरासी, मनोज चावला

मंदसौर जिला

मंदसौर विधानसभा

वर्तमान विधायक – यशपालसिंह सिसौदिया
पत्रिका चेंजमेकर – चेतन जोशी, राजेंद्र जैन, देवेंद्र धाकड़

भाजपा के संभावित दावेदार – यशपालसिंह सिसौदिया, प्रहलाद बंधवार, बंशीलाल गुर्जर।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – मीनाक्षी नटराजन, महेंद्र सिंह गुर्जर, विपिन जैन ।
सुवासरा विधानसभा

वर्तमान विधायक – हरदीप सिंह डंग

पत्रिका चेंजमेकर – केसरबाला जैन, हेमंत जैन, लक्ष्मीनारायण मांदलिया

भाजपा के संभावित दावेदार – राधेश्याम पाटीदार, प्रियंका गोस्वामी, बंशीलाल गुर्जर।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – हरदीप सिंह डंग (यहां से कांग्रेस का एक ही दावेदार है)
गरोठ विधानसभा

वर्तमान विधायक – चंदरसिंह सिसौदिया

पत्रिका चेंजमेकर – त्रिलोक पाटीदार, धीरपसिंह पटेल, विजयप्रकाश शर्मा

भाजपा के संभावित दावेदार – चंदरसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, राजेश चौधरी।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – त्रिलोक पाटीदार, सुभाष सोजतिया, किशनसिंह चौहान।
मल्हारगढ़ विधानसभा

वर्तमान विधायक – जगदीश देवड़ा

पत्रिका चेंजमेकर – शांतिलाल मालवीय, परशुराम सिसौदिया, शुभम पाटीदार, भरतकुमार जोशी।

भाजपा के संभावित दावेदार – जगदीश देवड़ा, शांतिलाल मालवीय, निहालचंद मालवीय।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – श्यामलाल जोकचंद, परशुराम सिसौदिया, पुष्पा भारती।
नीमच जिला

नीमच विधानसभा

वर्तमान विधायक – दिलीपसिंह परिहार

पत्रिका चेंजमेकर – राहुल सारस्वत, नवीन कुमार अग्रवाल, हर्षित प्रकाश जैन।

भाजपा के संभावित दावेदार – दिलीपसिंह परिहार, महेंद्र भटनागर, मेहरसिंह जाट, राकेश पप्पू जैन, वीरेंद्र पाटीदार, हेमलता धाकड़, सत्यनारायण अग्रवाल, सज्जनसिंह चौहान, राकेश भारद्वाज व संतोष चोपड़ा।
कांग्रेस के संभावित दावेदार – नंदकिशोर पटेल, अनिल चौरसिया, बृजेश मित्तल, बाबू सलीम, उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, हरीश दुआ, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, मधु बंसल, रघुराजसिंह चोरडिय़ाए आशा सांभर, ओम दीवान, राजेंद्रसिंह तोमर, संजीव पगारिया, दिग्विजयसिंह आमलीखेड़ा।
जावद विधानसभा

वर्तमान विधायक – ओमप्रकाश सकलेचा

पत्रिका चेंजमेकर – शुभम चतुर्वेदी, ओम धाकड़, कपिल सिंह चौहान।

भाजपा के संभावित दावेदार – ओमप्रकाश सकलेचा, पूरणमल अहीर, श्याम काबरा, देवीलाल धाकड़, प्रदीप जैन, प्रहलादराय गर्ग, नरेंद्र गांधी।
कांग्रेस के संभावित दावेदार – राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, समंदर पटेल, मनीष जोशी, सुरेश शर्मा, धीरज व्यास, शुभम चतुर्वेदी, महेंद्र पाटीदार।

मनासा विधानसभा

वर्तमान विधायक – कैलाश चावला

पत्रिका चेंजमेकर – गोपाल दास बैरागी, अभिषेक जोशी, डॉ. अर्पित सोडाणी।
भाजपा के संभावित दावेदार – कैलाश चावला, बंशीलाल गुर्जर, माधव मारू, समरथलाल पटवा, प्रीति बिड़ला, सुरेंद्र पटवा, उज्जवल पटवा, यशवंत सोनी, यशवंत करेल, गंगाराम कछावा, राजेश लढा, जुगल क्षोत्रिय।

कांग्रेस के संभावित दावेदार – मंगेश संघई, नरेंद्र नाहटा, विजेंद्रसिंह मालाखेड़ा, चंद्रशेखर पालीवाल, शशि कसेरा, कैलाश राठौर, मुन्ना बैरागी, सम्राट दीक्षित, मनोरमा मूंदड़ा, ओम रावत।

ट्रेंडिंग वीडियो