scriptस्वच्छता में सहयोग के लिए नागरिकों को मिठाई खिलाकर किया सम्मान | Citizens were honored by feeding them sweets | Patrika News

स्वच्छता में सहयोग के लिए नागरिकों को मिठाई खिलाकर किया सम्मान

locationरतलामPublished: Dec 01, 2021 08:50:38 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

धन्यवाद मध्यप्रदेश अभियान के अवसर पर झोन क्रमांक -1 के स्वच्छता प्रेमियों का सम्मान किया गया। नगर निगम आयुक्त ने कचरे का सही निपटान करने वाले लोगों का माना आभार, वार्ड के रहवासियों को स्वच्छता एप से भी अवगत कराया

ratlam nagar nigam

ratlam nagar nigam

रतलाम. स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परीणामों के बाद संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के निर्देश पर आयोजित धन्यवाद मध्यप्रदेश अभियान के तहत बुधवार को झोन क्रमांक -1 के वार्डो में डोर टू डोर जाकर उन रहवासियों का सम्मान किया गया जो अपने घरों का कचरा अलग-अलग डस्टबिनों में एकत्र कर इसका निपटान कचरा संग्रहण वाहन के अलग-अलग खानों में ही करते है। इस अवसर पर निगमकर्मियों और सफाई मित्र समूह की टीम ने नागरिकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद इन्हे फुलमालाओं के साथ मिठाई व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धन्यवाद मध्यप्रदेश अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में आए बेहतर परिणामों के लिए सफाई मित्र, नागरिकों, व्यापारी बंधुओं, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही स्वच्छागृहीगणों आदि का सम्मान किया जाना है। इसी कड़ी में आज स्वच्छता में सहयोग करने वाले रहवासियों को सम्मान उनके घरों पर पहुच कर किया गया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने का आव्हान भी किया गया।। सफाई मित्र समूह द्वारा कचरामुक्त स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक रांगोलियों का निर्माण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान के दूसरे दिन शहर के चारों झोनों पर समारोह आयोजित कर नागरिकों आदि का पुष्प मालाओं, पुष्प गुच्छो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर आयुक्त झारिया ने कहा कि सफाई मित्र अपनी सेवा देने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। अगर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नागरिकों की भागीदारी बढ़ जाए तो देश में रतलाम का नाम भी चमकने लगेगा। इस कार्य में किसी को ज्यादा श्रम करने की जरुरत नही है। आप अपने घरों में गीला और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिनों में रखे और इस कचरे को कचरा संग्रहण वाहन में फेकें। अगर आप इसी कचरे का निपटान खाली प्लाटों, आसपास के बागीचों व सार्वजनिक स्थानों पर करेगे तो ये आप के लिए भी घातक है और यही कचरे के ढेर आपके आसपास विभिन्न बीमारियों के संक्रमण को जन्म देगे।
स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय अभियान की सफलता में आमजन के सहयोग को जरूरी बताया है। जनता से जुड़े अभियान और कार्यक्रम जनप्रयासों से ही अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। उन्होने कहां कि सच्चाई यही है कि स्वच्छ और सुंदर रतलाम के सपने को साकार करने के लिये शहर के सम्मानीय नागरिकों विशेषकर युवाओं को आगे आना होगा और गांधी जी के सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास करना होगा। वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। यह समय बदलाव का समय है, बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
ratlam nagar nigam
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो