scriptगुजरात की कंपनी बनाएगी निगम से पैलेस तक सिटी फोरलेन | City Four Lane | Patrika News

गुजरात की कंपनी बनाएगी निगम से पैलेस तक सिटी फोरलेन

locationरतलामPublished: Feb 19, 2020 05:23:46 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

जीतश्री एंड छाजेड़ कंपनी ने भरी है कार्य के लिए निविदा

रतलाम। नगर निगम से पैलेस रोड के बीच बनने वाला सिटी फोरलेन के लिए शहर की एकमात्र कंपनी जीतश्री एंड छाजेड़ कंपनी ने निविदा को भरा है। इसकी तकनीकी रुप से ए व बी प्रक्रिया को मंजूरी हो गई है। अब अंतिम मंजूरी इसी सप्ताह हो जाएगी। निविदा लेने वाली कंपनी को कार्य मंजूर व एग्रीमेंट के बाद छह माह में इसको बनाना होगा। निगम को कार्य के दौरान कई प्रकार की चुनौती भी आएगी, जिससे निपटना असंभव नहीं तो मुश्किल होगा।

शहर में नगर निगम सौदर्यीकरण अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर सिटी फोरलेन बनाने का कार्य कर रहा है। इसमे शहर सराय से दो बत्ती, सैलाना ओवरब्रिज से कान्वेंट तिराहा आदि शामिल है। इसके साथ ही नगर निगम से पैलेस रोड तक के लिए भी सिटी फोरलेन की योजना कई बार बनी, लेकिन इसकी मंजूरी से लेकर निविदा कार्य दूसरी बार अब हुआ। इसके पूर्व 1.80 करोड़ रुपए की योजना बनी थी, जिसे अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया था।
अब यह हुई मंजूर

अब 1 करोड़ 90 लाख 43 हजार रुपए की नई निविदा को तकनीकी रुप से ए व बी तरीके से मंजूरी दे दी गई है। निगम के तकनीकी अधिकारियों के अनुसार अब अंतिम पक्ष सी बाकी है। ए में निविदा को देखा जाता है व बी में इस बात की जांच की जाती है कि निविदा भरने वाली कंपनी को इसमे भाग लेने की योग्यता है या नहीं। यह दोनों कार्य हो गए है। अब सी पक्ष याने की एग्रीमेंट आदि की प्रक्रिया इसी सप्ताह होगा।

यह कार्य होंगे इसमेअब निगम से पैलेस रोड तक फोरलेन बनेगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र की पुलिया का चौड़ीकरण दोनों तरफ से किया जाएगा। इसके अलावा पैदल चलने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके अलावा बीच में सेंटल लाइटिंग, पौधारोपण के साथ राजमहल परिसर का सौदर्यीकरण करने की योजना है। इन सब कार्य को छह माह में करने के लिए बिजली कंपनी से भी मदद चाहिएगी।

यह तकनीकी परेशानी आएगी
सिटी फोरलेन को बनाने के लिए कुछ परेशानियां भी आएगी। सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए दोनों तरफ उगे हुए वृक्ष हटाने होंगे। इसके अलावा सरकारी माध्यमिक स्कूल की दीवार सहित पुरुषोत्तम मंदिर की दीवार, बिजली कंपनी का कार्यालय, रणजीत हनुमान मंदिर व श्रीमाली समाज के महालक्ष्मी मंदिर की दीवार बाधा बनेगी। इनसे निपटना पहली चुनौती नगर निगम के लिए होगी।

अंतिम दौर में है निविदा

नगर निगम से पैलेस रोड तक सिटी फोरलेन बनाने के लिए हम दृढ़सकंल्पित है। इसकी निविदा मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही इस बारे में अंतिम निर्णय हो जाएगा।
– सुरेशचंद्र व्यास, सिटी इंजीनियर, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो