scriptएक्शन में कलेक्टर : WhatsApp पर मिली शिकायत, कर्मचारी को किया बर्खास्त | Collector in action Complaint received on WhatsApp, employee dismissed | Patrika News

एक्शन में कलेक्टर : WhatsApp पर मिली शिकायत, कर्मचारी को किया बर्खास्त

locationरतलामPublished: Jun 27, 2021 10:16:32 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

शहर की सफाई व्यवस्था के तरीके से नाराज कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एक्शन मोड में आ गए है। अगर आप भी जिले में सफाई कार्य से खुश नहीं है तो कलेक्टर को 9329333200 नम्बर पर व्हाट्सएप कर सकते है।

Collector in action

Collector in action

रतलाम। शहर की सफाई व्यवस्था के तरीके से नाराज कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एक्शन मोड में आ गए है। कलेक्टर को WhatsApp पर शहर के एक नागरिक ने शिकायत की, उनके क्षेत्र में मैजिक वाहन समय पर नहीं आता है, इससे गंदगी होती है। इसके बाद कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया। अगर आप भी जिले में सफाई कार्य से खुश नहीं है तो कलेक्टर को 9329333200 नम्बर पर व्हाट्सएप कर सकते है।
शहर के वार्ड नम्बर 9 के त्रिलोक नगर के रहवासियों ने मोहल्ले के गंदगी के फोटो कलेक्टर व प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम को भेज दिए। इसके बाद कलेक्टर ने आयुक्त सोमनाथ झारिया को मामले की जानकारी दी। आयुक्त ने वार्ड प्रभारी को पहले नोटिस दिया। नोटिस का जवाब आयुक्त झारिया के बजाए वार्ड प्रभारी ने अपने विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी को दे दिया। इसके बाद वार्ड प्रभारी को पद से हटाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
स्वच्छता कार्य में लापरवाही

नगर निगम शहर में स्वच्छता अभियान चलाए हुए है। इससे आमजन खुश नहीं है। इसकी वजह स्वच्छता कार्य में लापरवाही हो रही है। इसी के चलते अब लोगों ने कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार को शिकायत करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह यह है कि कलेक्टर ने इसी माह स्वच्छता कार्य को देखने वाले नगर निगम के उपयंत्रियों की बैठक ली थी। इस बैठक में एक पखवाड़े का समय काम के तरीके को सुधारने का कहा था। कलेक्टर ने लॉकडान के दौरान भी शहर की सड़कों पर गंदगी मिलने पर नाराजी जाहीर की थी। कलेक्टर के स्वच्छता में रुचि लेने के कारण ही अब आमजन सीधे गंदगी के फोटो उनको भेजकर नगर निगम के काम करने के तोर तरीके की पोल खोल रहा है।
यह हुआ असल में

इसी के अंतर्गत वार्ड 9 के अंतर्गत त्रिलोक नगर के रहवासियों ने कलेक्टर को व्हाट्सएप पर गंदगी के फोटो भेजे। इसको कलेक्टर कुमार ने गंभीरता से लिया व तुरंत पूरे मामले से आयुक्त झारिया को अवगत कराया। इसके बाद आयुक्त ने पहले सफाई करवाई इसके बाद वार्ड प्रभारी दिलीप खरे को प्रभारी पद से हटाते हुए सेवा से बर्खास्तगी का नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टिकरण मांगा है। कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग में जवाब देते हुए बताया कि मैजिक वाहन भेजने का कार्य कर्मशाला विभाग करता है, गंदगी मोहल्ले के लोगों ने बाद में की, जिसे संज्ञान में आने के बाद साफ करवा लिया, लेकिन कर्मचारी को अब बर्खास्त कर दिया गया।
employee dismissed
IMAGE CREDIT: patrika
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

शहर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत लगातार काम किया जा रहा है। सफाई के साथ नियमित निरीक्षण हो रहा है। इस कार्य में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो