जनसुनवाई के नगर निगम के लिए आई विभिन्न शिकायत में ३०९ मामले ऐसे है, जिनके निराकरण के नगर निगम के दावों से स्वयं कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम भी खुश नहीं है। कलेक्टर ने इन आई हुई शिकायत के जब जवाब नगर निगम ने दिए तो उनको वापस असंतुष्ठ होकर लौटा दिया। बता दे कि नगर निगम में अब तक कुल 390 शिकायत लंबित है, इनमे से ही 309 के जवाब से कलेक्टर संतुष्ठ नहीं हुए।
जो शिकायत लंबित है, उनमे सबसे अधिक नगर निगम व दूसरे नंबर पर सैलाना एसडीएम कार्यालय से जुड़ी है। नगर निगम की आई हुई शिकायत में से अधिकांश स्वच्छता, पेयजल संकट, गंदगी आदि से जुड़ी हुई है।
कुल आवेदन 33389
निराकरण किया गया - 31774
जवाब से संतुष्ठ नहीं - 598
कुल लंबित शिकायत - 1615 लगातार प्रयास जारी
आमजन की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए, इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। आमजन को भरोसा दिलाते है हर समस्या के समाधान के लिए नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
- विकास सोलंकी, उपायुक्त नगर निगम
