scriptअनलॉक होते ही कल कांग्रेस सात जगह करेगी प्रदर्शन, यह है तैयारी | Congress will protest at seven places as soon as it is unlocked | Patrika News

अनलॉक होते ही कल कांग्रेस सात जगह करेगी प्रदर्शन, यह है तैयारी

locationरतलामPublished: Jun 10, 2021 09:52:11 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

कोरोना के लॉकडाउन में आमजन की विभिन्न समस्याओं को उठाने वाली शहर कांग्रेस अब अनलॉक होते ही शुक्रवार को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे सात जगह पर पेट्रोलियम पदार्थो के दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है।

Congress

Congress

रतलाम. कोरोना के लॉकडाउन में आमजन की विभिन्न समस्याओं को उठाने वाली शहर कांग्रेस अब अनलॉक होते ही शुक्रवार को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे सात जगह पर पेट्रोलियम पदार्थो के दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थो के दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शहर अनलॉक होते ही कांग्रेस ने प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इसके लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर के सात अलग-अलग पेट्रोल पंप पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। आंदोलन की रुपरेखा बनाने गुरुवार दोपहर को कांग्रेस की बैठक हुई है।
पेट्रोल डीजल के भावों में हो रहे निरंतर वृद्धि से आम आदमी का जीवन गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। लगातार हो रही इस वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को शहर कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई है। बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा एवं शहर कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक प्रियव्रत सिंह ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
यहां पर होंगे प्रदर्शन
– महिला कांग्रेस द्वारा यास्मीन शेरानी व मीना बग्गा के नेतृत्व में रतलाम ऑटोमोबाइल्स, पटेल पेट्रोल पंप महू रोड पर प्रदर्शन होगा।
– कांग्रेस सेवादल द्वारा रजनीकांत व्यास व धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पेट्रोल पंप डोंगरे नगर कॉमर्स कॉलेज के सामने प्रदर्शन होगा।
– युवक कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा सैयद वुसत, नीलेश शर्मा के नेतृत्व में रिलायंस पेट्रोल पंप पावर हाउस रोड पर प्रदर्शन होगा।
– मंडलम अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ब्लॉक क्रमांक 1 के नेतृत्व में साक्षी पेट्रोल पंप सैलाना रोड पर प्रदर्शन होगा।
– ब्लॉक कांग्रेस दो द्वारा कमरुद्दीन कछवाहा के नेतृत्व में एस्सार पैट्रोल पंप नगर निगम के करीब पर प्रदर्शन होगा।
– ब्लॉक क्रमांक 3 द्वारा बसंत पंड्या के नेतृत्व में वाजपेई पंप डीआरएम ऑफिस
के सामने प्रदर्शन होगा।
– ब्लॉक 4 एवं आईटी सेल द्वारा वसीम अली एवं हिम्मत जैतवार के नेतृत्व में काश्यप पेट्रोल पंप मंडी के सामने प्रदर्शन होगा।
Congress
IMAGE CREDIT: patrika
यह रहे उपस्थित
कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष गण बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, महामंत्री शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रवक्ता जोयाब आरिफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो