रतलाम

Video News: सज्जन मिल चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए एकजुट

रतलाम शहर और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई नेहरू जयंती

रतलामNov 14, 2019 / 02:11 pm

sachin trivedi

patrika

रतलाम. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती 14 नवंबर को रतलाम शहर में मनाई जा रही है। रतलाम शहर के सज्जन मिल चौराहा पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंडित नेहरू को याद किया एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही जिला कांग्रेस ने भी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जयंती पर कार्यक्रम किए। कांग्रेस के सहायक संगठनों की ओर से इस अवसर पर शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। रतलाम शहर के साथ ही जावरा और अंचल क्षेत्र में शिविर आयोजित हुए है।
शहर कांग्रेस के पदाधिकारी हुए शामिल
शहर के सैलाना रोड के सज्जन मिल चौराहा पर पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थापित है, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शैरानी, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, राजीव रावत, जोनी आरिफ, संजय छाजेड़, प्रेमलता दवे, चंद्रप्रकाश पुरोहित, राकेश झालानी, कमरूद्दीन कछवाय, महीप मिश्र, फैयाज मंसूरी, महेन्द्र पोरवाल, संजय खंडकर, इक्का बेलूत सहित अन्य कार्यकर्ता भी थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.