scriptcovid 19 वैक्सीनेशन महाअभियान, जिले में 152 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन | covid 19 vaccination campaign, vaccination will be done at 152 centers | Patrika News

covid 19 वैक्सीनेशन महाअभियान, जिले में 152 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

locationरतलामPublished: Jun 19, 2021 08:56:12 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

अभियान के दौरान लगाए जाएंगे डेढ़ लाख टीके, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दी अभियान की जानकारी

vaccination.jpeg

How and where will 18+ get free Covid vaccine from June 21, what is PM Modi’s plan?

रतलाम. रतलाम जिले में भी 21 जून से कोविड 19 वैक्सीनेशन महा अभियान महा अभियान का आरंभ हो रहा है। अभियान की जानकारी देने के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई तथा अभियान की विस्तृत जानकारी मीडिया बंधुओं को उपलब्ध कराई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े आदि उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण महा अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 150 सत्र आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में 152 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। रतलाम शहर में 52 केंद्र रहेंगे, वार्डवार केंद्र बनाए गए हैं। अभियान के प्रथम दिवस 30,000 डोज के साथ शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद शेष दिवसों में 20,000 डोस प्रतिदिन लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक नहीं है, केवल जन्म दिनांक दर्शाने वाली आईडी के आधार पर सीधे टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा बताया गया कि टीकाकरण महा अभियान के दौरान जिले के आलोट तथा ताल में 20 हजार, बाजना तथा सैलाना में 20 हजार, जावरा तथा पिपलोदा में 30 हजार, रतलाम ग्रामीण में 20 हजार तथा रतलाम शहर में 60 हजार टीके लगाए जाएंगे।
आमंत्रण पत्रों का वितरण

कलेक्टर ने बताया कि टीकाकरण दिवस पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 1075 के माध्यम से प्रत्येक घंटे में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी की जाएगी। समस्त प्रकार की गतिविधियों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभियान के सघन प्रचार-प्रसार के तहत स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन दूत का कार्य करेंगे। वे अपने परिवारजनों को संदेश के माध्यम से वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करेंगे। इसके अलावा अन्य विविध गतिविधियां जनजागरूकता के लिए आयोजित की जाएगी। वैक्सीनेशन केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट रहेंगे। घर-घर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रण पत्रों का वितरण होगा।
vaccination campaign
IMAGE CREDIT: patrika
पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर द्वारा जिले में कोरोना के संक्रमण की स्थिति, अब तक किए गए टीकाकरण की संख्या तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में एसडीएम अभिषेक गहलोत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, एपिडेमियोलॉजिस्ट गौरव बोरीवाल, डॉ. प्रमोद प्रजापति भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो