घर के बाहर खेल रहा बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
(आलोट) आलोट क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में रविवार को ट्रैक्टर की घटना के दो मामले सामने आए हैं । एक मामले में मासूम की मौत हो गई है तो दूसरे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित कुएं में जा गिरा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्राम नारायणी में रविवार को एक 12 वर्ष बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर गांव के बनेसिंह पिता कालूसिंह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव नारायणी में पीयूष पिता कालूराम (12 ) अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान उस मार्ग से ट्रैक्टर गुजरा, तो बालक उसकी चपेट में आ गया। उससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इसे ड्राइवर कमलेश पिता कचरू धमानी चला रहा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी १०० डायल को दी। वह मौके पर पहुंची व पीयूष को आलोट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
टै्रक्टर कुएं में गिरा, चालक गंभीर घायल
आलोट थाना क्षेत्र के गांव मल्हारगढ़ निवासी एक युवक ट्रैक्टर सहित ग्राम पिपलिया पीथा गांव की सीमा में कच्चे रास्ते पर आने वाले एक कुएं में जा गिरा जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आलोट शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रमेश पिता कचरू सूर्यवंशी (24 वर्ष) निवासी मल्हारगढ़ ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था आगे आगे एक बड़ी मशीन चल रही थी सड़क किनारे बना कुआं देख नहीं पाया और चलते चलते ट्रैक्टर कुुएं में जा गिरा।