script

कॉलोनाइजर पर प्रकरण दर्ज, लोगों से किया विवाद

locationरतलामPublished: Apr 20, 2019 05:59:32 pm

Submitted by:

Akram Khan

कॉलोनाइजर पर प्रकरण दर्ज, लोगों से किया विवाद

patrika

कॉलोनाइजर पर प्रकरण दर्ज, लोगों से किया विवाद

रतलाम। खाचरौद नाका स्थित रत्नराज परिसर में नालियों के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से नालियों का पानी घरों में घुस रहा है। जिस पर शुक्रवार को कॉलोनाइजर और कॉलोनीवासियों के बीच विवाद हो गया। विवाद में कॉलोनीवासियों की शिकायत पर कॉलोनाइजर पर शांतिभंग का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शुक्रवार को दोपहर में खाचरौद रोड स्थित रत्नराज कॉलोनी के कॉलोनाइजर इकबाल यासीन तथा उसके साथी संतोष पिता रमेश परमार निवासी भाटखेड़ी के साथ कॉलोनी के रहवासियों से विवाद हो गया। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे नालियों की गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है। इस बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर कॉलोनीवासी राजेश पिता मदन सोनी ने औद्योगिक क्षैत्र थाना पर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने कॉलोनाइजर इकबाल और साथी संतोष पर भादवि की 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। शाम को दोनों को अनुविभागीय दण्डाधिकारी एमएल आर्य के न्यायालय में पेश किया, जहां से सक्षम जमानत पर दोनों को रिहा कर दिया।
———-

संपर्क दलों का गठन
ढोढर. संकुल केंद्रउमावि पिपलियाजोधा के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार बंसल ने स्टाफ को संकुल के प्रत्येक ग्राम में पालकों से संपर्क करने के लिए दलों का गठन किया। दल शिक्षक नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य, पालकों को शासकीय योजनाओं से अवगत करवाने और बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश करवाकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने की अपील कर रहे है। विद्यालय के अकादमिक प्रभारी कुसुम जैन, गोपाल प्रजापति, ईश्वरलाल, ओम प्रकाश कालेट आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो