scriptअवैध खनन से ब्रिज हो रहा कमजोर, कभी भी हो सकता है हादसा | Dangerous work for bridge | Patrika News

अवैध खनन से ब्रिज हो रहा कमजोर, कभी भी हो सकता है हादसा

locationरतलामPublished: Sep 09, 2018 05:44:22 pm

Submitted by:

Akram Khan

अवैध खनन से ब्रिज हो रहा कमजोर, कभी भी हो सकता है हादसा

patrika

अवैध खनन से ब्रिज हो रहा कमजोर, कभी भी हो सकता है हादसा

रतलाम। (आलोट) क्षेत्र की नदियों से अवैध रूप से रेत निकालने का कार्य धड़ल्ले से जारी है। रेत माफिया अपने फायदे के लिए सरकारी पुलिया के ठीक पास से भी रेत निकालकर उसे कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि इस मामले को लेकर पुल निर्माता ठेकेदार ने प्रशासन को अवगत करा दिया है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा खनन कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन का कारोबार लूनी, चम्बल, क्षिप्रा नदी में धड़ल्ले से किया जा रहा है । प्रशासन की अनदेखी के चलते रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। इसका सीधा उदाहरण अब हाल ही में १५ करोड़ से अधिक की राशि से लोकार्पित नागेश्वर उन्हेल रोड पर क्षिप्रा नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल एवं पुरानी पुलिया रपट दोनों के बीच से ही रेत खनन कर पुल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। इस संबंध में पूर्व में ही पुल निर्माता ठेकेदार व्दारा प्रशासन को शिकायत की गई थी। किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र की नदियों से रेत निकालने का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई
नवीन पुलिया के पास खनन की शिकायत मिली है। पुलिया की सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र ही कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
चंदरसिंह सोलंकी, एसडीएम आलोट

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर
जावरा. शहर के सागर पेशा निवासी 35 वर्षीय एक युवक ने पारिवारिक विवाद के दौरान अज्ञात कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए जहां उसका इलाज चल रहा है। शहर थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया सागर पेशा निवासी सोनू (35) पिता सय्यद का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता है। शनिवार को एक बार फिर विवाद हुआ ओर सोनु ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। अस्पताल में इलाज के बाद सोनु की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो