चैत्रमास के कृष्ण पक्ष की दशमी रविवार को है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग व शिवयोग में दशामाता का पूजन किया जाएगा। पिपल के पेड़ पर सुहागन महिलाएं परिवार में सौभाग्य की कामना, सुख शांति के लिए पूजन कर रही है। ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया शीतला माता की दशमी तिथि की पूजन रविवार के दिन हो रही है। इस बार दशा माता के पूजन में दो बड़े योग बन रहे है। पहला तो शिव योग बन रहा है। यह शिवयोग रात में 8.14 बजे तक रहेगा। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग भी इस दिन बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.28 बजे से मध्यरात्रि 1.12 बजे तक रहेगा। जो इस दिन को और भी खास बना रहा है। इस काल में दशा माता का पूजन करने से समस्त कार्य सिद्ध होते हैं। दशमी तिथि रविवार को शाम ६ बजकर ४ मिनिट तक रहेगी। दशा माता का पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 7.40 से दोपहर 12.15 तथा दोपहर 1.39 से 3 बजकर 9 मिनिट तक है।
