रतलामPublished: Nov 02, 2023 10:25:13 pm
Gourishankar Jodha
रतलाम। दीपावली के बाद इस बार लोकतंत्र का बड़ा उत्सव है। इसके चलते प्रवासियों ने दीपावली का शेड्यूल बदल दिया है। आमतौर पर दीपावली के दूसरे या तीसरे दिन जाने वाले प्रवासी 17 नवम्बर को मतदान के बाद लौटेंगे। कई लोग विदेशों से आएंगे तो चेन्नई, कोलकाता, मुम्बई, बेंगलुरु सहित विभिन्न राज्यों में रहने वाले प्रवासी भी मतदान को लेकर उत्सुक हैं। बोहरा समाज के कई लोगों ने रतलाम के लिए टिकट बुक भी करा दी है।