scriptमौसम परिवर्तन के बाद दो दिन में ७ डिग्री गिरा दिन का तापमान | Day temperature dropped by 7 degrees in two days after the change of w | Patrika News

मौसम परिवर्तन के बाद दो दिन में ७ डिग्री गिरा दिन का तापमान

locationरतलामPublished: Jan 23, 2022 09:25:20 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

– रात का तापमान फिर से गिरकर पहुंचा 13 डिग्री पर

मौसम परिवर्तन के बाद दो दिन में ७ डिग्री गिरा दिन का तापमान

मौसम परिवर्तन के बाद दो दिन में ७ डिग्री गिरा दिन का तापमान

रतलाम. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शनिवार को हुई बारिश ने मौसम में फिर से परिवर्तन कर दिया है। बीते दो दिनों के भीतर दिन का तापमान 7 डिग्री के नीेच आ गया है जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के बाद वह 13 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को सुबह के बाद दिन में मौसम में परिवर्तन होने से शाम से एक बार फिर से शीतलहर चलने का दौर शुरू हो गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दिन के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 21.2 डिग्री पर पहुंच गया जो कि शुक्रवार को दिन में 28.2 डिग्री था और फिर शनिवार को सुबह के समय बारिश होने के तापमान में गिरावट आने से तापमान गिरकर 24.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार के बाद शनिवार को रात के तापमान में करीब आधा डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
और आएगी गिरावट
रतलाम में शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार की रात तापमान 13.6 डिग्री था और इसके पूर्व गुरुवार तापमान 12.2 डिग्री था। मौसम के जानकारों की माने तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी फिर से सितम ढहाएगी। सर्दी का यह दौर अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगा, जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना बढ़ गई है।
बारिश ने बदले हालात
मौसम विभाग द्वारा 2 दिन पूर्व जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के बाद शनिवार की सुबह मौसम परिवर्तन होने के बाद बारिश हो गई थी जिसके बाद से फिर से मौसम में ठंडक घुल गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो