script‘देखते जाओ तीन महीने बाद एमपी में फिर बनेगा मंत्रिमंडल’ | Digvijay Singh Said After 3 Months again there will be Cabinet Expansi | Patrika News

‘देखते जाओ तीन महीने बाद एमपी में फिर बनेगा मंत्रिमंडल’

locationरतलामPublished: Jul 03, 2020 06:34:37 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

‘मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार (cabinet vistar) के बाद एक बार फिर तीन महीने बाद नया मंत्रिमंडल (cabinet) गठित होगा, 14 पूर्व विधायक मंत्री (former mla) बने हैं देखते हैं कितने जीतकर आएंगे’

01_1.png

रतलाम. मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट (shivraj cabinet) विस्तार को 24 घंटे का वक्त ही गुजरा था कि एक बार फिर कैबिनेट (cabinet) को लेकर बयानबाजी शुरु हो गई है। बयानबाजी का दौर शुरु हुआ है तो राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (rajyasabha sansad digvijay singh) ने भी एक बयान दिया है और कहा है कि मध्यप्रदेश में तीन महीने बाद फिर से नया मंत्रिमंडल बनेगा। शिवराज कैबिनेट में 14 पूर्व विधायक मंत्री बनाए गए हैं जिन्हें उपचुनाव (by election in mp) लड़ना है देखते हैं कि 14 में से कितने मंत्री चुनाव जीतते हैं।

 

digvijaysingh.jpg

सैलाना में बरसे दिग्विजय सिंह
रतलाम के सैलाना में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गहलोत की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे। प्रतिमा अनावरण के साथ सभा का आयोजन भी किया गया था जिसे संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि 14 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाया गया है, देखते हैं कि कितने 14 में से कितने मंत्री चुनाव जीतते हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने तीन महीने बाद फिर से मंत्रिमंडल गठन की बात भी कही। दिग्विजय सिंह ने मंच से प्रदेश की शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

 

cabinet.jpg

गुरुवार को हुआ है शिवराज कैबिनेट का विस्तार
बता दें कि गुरुवार को हुए शिवराज कैबिनेट के विस्तार में कांग्रेस से बीजेपी में आए 12 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाया गया है। शिवराज सरकार के गठन के बाद ही तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह को मंत्री बना दिया गया था जिन्हें मिलाकर अब शिवराज सरकार में ऐसे 14 मंत्री हो गए हैं जो पूर्व विधायक हैं और उपचुनाव में मैदान में उतरेंगे। कैबिनेट विस्तार के दौरान जिन मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेन्द्र सिसौदिया, इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना, गिर्राज दंडौतिया, बिसाहूलाल साहू, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेन्द्र यादव और प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो